Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हमे दायित्वों का उचित प्रकार से निर्वाह करना चाहिएः कुलदीप

मुजफ्फरनगर। सेवा मे ही सुख है वही व्यक्ति जीवन मे आशातीत सफलता प्राप्त करता है जो पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करता है। अतः प्रत्येक जिम्मेदारी का पूरे मनोयोग एवं सेवाभाव संलग्नता के साथ निर्वाह करना चाहिए।

भोपा रोड भोपा पुल के समीप श्री जी इन्फोकॉम मोबाइल शॉप के उदघाटन अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे आरएसएस के विभाग प्रचारक व्यवस्था प्रमुख कुलदीप जी ने उक्त उदगार व्यक्त किए।

विभाग प्रचारक कुलदीप जी ने कहा कि हमे दायित्वों का उचित प्रकार से निर्वाह करना चाहिए। उन्होने कहा कि किसी भी दुकानदार के लिए ग्राहक उसका भगवान होता है।

अतः ग्राहक की सेवा व संतुष्टि ही दुकानदार का लक्ष्य होना चाहिए। उत्तम ग्राहक सेवा से ही व्यापारिक प्रतिष्ठान लाभान्वित होता है। उदघाटन अवसर पर आयुष बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डा.सुभाष चन्द शर्मा, प्रमोद त्यागी,भाजपा नेता नीरज बालियान,वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल,रंजनवीर सिह,युवा व्यापारी नेता तरूण मित्तल,वार्ड सभासद बोबी गोयल,व्यापारी नेता राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

प्रतिष्ठान स्वामी पराग अग्रवाल,गौरव जैन एंव अतुल गर्ग,सभासद प्रियांशु जैन आदि ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21637 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 5 =