हाथों में भगवद गीता पकड़े MS Dhoni की तस्वीर वायरल
MS Dhoni के लिए एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का सीजन यादगार रहा. उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता और मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली. हालांकि पूरे सीजन धोनी अपने घुटने की चोट से जूझते नजर आये. आखिरकार उन्हें 1 मई को मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी करानी पड़ी. सर्जरी के बाद धोनी रांची लौट आये हैं.
एमएस धोनी को घुटने की सर्जरी से पहले हाथों में भगवद गीता पकड़े देखा गया. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. धोनी एक कार में आगे की सीट पर ड्राइवर के बगल में बैठे हैं. उन्होंने हाथ में भगवद गीता पकड़ रही है. TEAM MS DHONI #Dhoni ट्विटर हैंडल से यह तस्वीर पोस्ट की गयी है. धोनी के घुटने की सर्जरी कोकिलाबेन हॉस्पिटल में डॉ दिनशॉ पर्डीवाला ने किया.
https://twitter.com/imDhoni_fc/status/1664250396330819584?ref_src=twsrc%5Etfw
येलो आर्मी के साथ खिताब जीतने के बाद एमएस धोनी ने अगले सीजन में वापसी का इरादा स्पष्ट कर दिया है. उन्होंने अपने रिटायरमेंट पर लगायी जा रही अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है. मैच के बाद प्रस्तुति में उन्होंने कहा कि संन्यास लेने का यह सही समय था, लेकिन मुझे लगता है कि प्रशंसकों के प्यार को देखते हुए मुझे एक और सीजन खेलना चाहिए. मुझे पता है कि यह मेरे शरीर के लिए मुश्किल होने वाला है लेकिन मेरे पास फैसला लेने के लिए 8-9 महीने हैं. मैं आईपीएल 2024 में खेलने की पूरी कोशिश करूंगा.

