उत्तर प्रदेश

Lucknow: मदरसों और दरगाहों में भी मनाया जाएगा योग दिवस, योग करवाएगा BJP अल्पसंख्यक मोर्चा

Lucknow:  मदरसों और दरगाहों में भी योग दिवस मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा दरगाह और मदरसों में योग करवाएगा। वहीं, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश में 21 जून को योग दिवस के अवसर पर जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। 

BJP  का मुस्लिम मोर्चा महाजनसंपर्क अभियान के तहत 400 कार्यक्रम प्रमुखों के साथ उत्तर प्रदेश के 900 मदरसों और दरगाहों  में योग के कार्यक्रम करेगा। इस योग कार्यक्रम के दौरान भाजपा मुस्लिम मोर्चा, सूफी विचारधारा के लोग मदरसों में जाएंगे और योग करवाएंगे। योग के माध्यम से भाजपा मुस्लिमों को जोड़ने की तैयारी करेगी। बीजेपी मुस्लिम मोर्चा ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है।

केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा के जनसंपर्क महाअभियान की शुरूआत 30 मई को हो चुकी है जो कि 30 जून तक चलेगा। जनसंपर्क के इस महाअभियान के तहत भाजपा के सांसद विधायक, मंत्री शामिल हो रहे हैं और मोदी सरकार की अपलब्धियों के बारे में जनता को बता रहे हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 20 =