उत्तर प्रदेश

Amethi: पंप सेट की रखवाली कर रहे युवक पर फायरिंग

Amethi पिंडारा गांव में पंप सेट की रखवाली कर रहे युवक पर गुरुवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी. घायल युवक को मरा हुआ समझ बदमाश मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक को लहूलुहान देख उनके होश उड़ गए.

गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों ने आनन-फानन में सीएससी पहुंचाया. सीएससी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया. फिलहाल घायल युवक का इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा है.

यह मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पेंडारा गांव का है. यहां रहने वाले आदित्य कुमार सिंह गुरुवार की देर रात खेत में लगे अपने पंपसेट की रखवाली करने गए हुए थे. तभी देर रात अचानक पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने आदित्य पर फायरिंग शुरू कर दी. आदित्य को मरा समझकर बदमाश मौके से फरार हो गए. शोर-शरबा सुनने के बाद ग्रामीण पंपसेट की तरफ भागे. उन्होंने यहां आदित्य को लहूलुहान हालत में देखा. इसके बाद ग्रामीण और परिजन घायल आदित्य को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि फिलहाल आदित्य का इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा है, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है.

पूरे मामले को लेकर अमेठी पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई थी. मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है. गांव में पुलिस फोर्स लगा दी गई है और मामले की तफ्तीश की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − ten =