उत्तर प्रदेश

Meerut: बीच रोड़ पर युवती और उसके साथ के युवक ने मनचले को पीटा

Meerut:  युवती अपनी बहन और एक युवक के साथ जा रही थी तभी मनचले ने अश्लील कमेंट किया. पहले तो उन लोगों ने इग्नोर किया लेकिन दोबारा कमेंट करने पर उसे पकड़ लिया और सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया. बाद में मनचले ने लड़की के पैर छूकर माफी भी मांगी. इस बीच, किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस उसे थाने ले गई है. मामला मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौकी के पास का है. दरअसल, तेजगढ़ी चौकी के पास एक युवती काम से आई हुई थी.

युवती के साथ उसकी बहन, एक और युवक था. उसकी बहन और लड़का किसी काम से चौकी के पास ही रुक गए, जबकि युवती सड़क के किनारे खड़े होकर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार करने लगी, तभी वहां अचानक एक युवक पहुंचा और युवती को अकेला पाकर अश्लील कमेंट करने लगा. इस पर युवती ने पहले तो उसे नजर अंदाज किया, इसके बाद उसे वहां से जाने के लिए कहा.

युवती के मुताबिक, मैं ऑटो में बैठने लगी तो मनचले ने फिर से वही हरकत कर दी. उसने अश्लीलता की हद पार करते हुए भद्दा कमेंट कर दिया, जिस पर मुझे गुस्सा आ गया. मैंने उसे पकड़ लिया और उसे थप्पड़ मारने लगी. इसी बीच, उसने मुझे धक्का दिया तो मैंने शोर मचा दिया, तभी मेरी बहन और हमारे साथ का लड़का भी आ गया. फिर हम तीनों लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. युवक ने भी मनचले को जमकर पीटा. उसे घूसे और लात मारे. इसके बाद युवती ने पैरों से सैंडल उतार कर युवक पर महज कुछ ही सेकंड में 20 से ज्यादा सैंडल मारे. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस दौरान किसी राहगीर ने इस घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दी.

Meerut तेजगढ़ी चौकी के पास पहले बीच रोड़ पर युवती और उसके साथ के युवक ने मनचले को पीटा. इसके बाद जब वह फुटपाथ की तरफ आया तो युवक ने उसे वहां गिरा दिया. फिर दोनों उसे वहां पीटते रहे. जब भीड़ जमा हो गई और लोग लड़की का सपोर्ट करने लगे तो उसने जिस युवती पर अश्लील कमेंट किए थे, उससे और उसकी बहन के भी पैर पकड़कर माफी मांगी. सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि उसने अश्लील कमेंटबाजी की थी. फिलहाल युवती की तहरीर मिली है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. युवक को हिरासत में ले लिया गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + seventeen =