आजकल हैकर बहुत एडवांस हो गए हैं जो कुछ ही समय में सिस्टम को हैक कर लेते हैं-Muzaffarnagar एडीजे अनिल कुमार
Muzaffarnagar| श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ के संयुक्त तत्वाधान में एक विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया जिसमें विषय था साइबर सुरक्षा का विधिक परिपेक्ष इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एडीजे अनिल कुमार उपस्थित हुए
कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डॉ रविंद्र प्रताप सिंह द्वारा की गई . सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करके तथा पुष्प भेंट करके अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्रवक्ता आंचल अग्रवाल ने कहा कि साइबर सुरक्षा आज का ज्वलंत विषय है जीवन के अधिकांश कार्य इंटरनेट के माध्यम से हो रहे हैं किंतु सटीक जानकारी के अभाव में व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो रहा है इस कारण इस विषय को लेकर यह विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया है
ताकि साइबर सुरक्षा के नए चलन तथा कठिनाइयों के विषय में सभी को जागरूक किया जा सके कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीजे अनिल कुमार ने कहा कि वर्तमान में साइबर फ्रॉड सबसे अधिक हो रहे हैं आजकल हैकर बहुत एडवांस हो गए हैं जो कुछ ही समय में सिस्टम को हैक कर लेते हैं ऐसे में हमें हैकर से बचाने के लिए साइबर सुरक्षा की जरूरत पड़ती है
इस विषय में सभी हम सजगता से मिलजुल कर ही इस समस्या का समाधान कर सकते हैं ताकि अपने महत्वपूर्ण डांटा को सुरक्षित रख सके महाविद्यालय के निदेशक डॉ रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि साइबर अपराध के विषय में जानकारी होना सबके लिए जरूरी हो गया है साइबर सुरक्षा तीन प्रकार से होती है जिसमें एप्लीकेशन सुरक्षा नेटवर्क सुरक्षा तथा कलावद सुरक्षा महत्वपूर्ण है
अगर हमें जीवन में आगे बढ़ना है तो हमें नई तकनीक को अपनाना होगा कार्यक्रम के अंत में डीजे अनिल कुमार को एक स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्रवक्ता आंचल अग्रवाल द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के सभी शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों का सहयोग रहा और विद्यार्थियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में संजीव तोमर सोनिया गॉड राखी ढील और सर्बिया खान रेखा ढील और राम मनु प्रताप सिंह आकांक्षा राधिका विनय तिवारी प्रीति और त्रिलोक आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही

