Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar:ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमिटी व पंजाबी बरात घर कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में गोष्ठी आयोजित

Muzaffarnagar गांधी कॉलोनी स्थित पंजाबी बरात घर में ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमिटी व पंजाबी बरात घर कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया. इसका संचालन पंडित मनसुख शर्मा ने किया.

गोष्ठी में बोलते हुए पुलिस के इंस्पेक्टर अनिल तोमर ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती. हर माता-पिता खासतौर पर मातृशक्ति को चाहिए कि वह अपने बच्चों पर ध्यान दें समय पर बच्चों के साथ खाना खाएं और बच्चों से संवाद स्थापित करें. अकेले पुलिस के भरोसे अपराध नियंत्रित नहीं हो सकते.

नवनिर्वाचित सभासद अमित फटफटिया ने कहा कि बच्चों को संस्कारित बनाएं और अप्रिय घटनाओं का खुलकर विरोध करें. गोष्ठी में विश्वदीप गोयल मनोज गुप्ता क्राकरी वाले एडवोकेट अशोक प्रमोद अरोरा आरएसएस से जुड़े अनिल धमीजा ने भी अपने अपने विचार रखें.

ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमिटी के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा ने कहा कि समाज के प्रति अपने दायित्व और फर्ज को लोग सदैव याद रखें उन्होंने गोष्ठी में आए हुए सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया. गोष्ठी में रोबिन प्रवीण वर्मा हरीकृष्ण ग्रोवर लविश रहेजा पी आर ओ डॉक्टर संजय अग्रवाल, संजीव कुमार, वेद प्रकाश, विपिन कुमार पूर्व सभासद, पवन अरोड़ा सहित गांधी कॉलोनी क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक भारी संख्या में मौजूद रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “Muzaffarnagar:ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमिटी व पंजाबी बरात घर कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में गोष्ठी आयोजित

  • Wow, awesome weblog structure! How long have you been blogging for?
    you made running a blog glance easy. The overall glance of
    your site is great, let alone the content material!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + eighteen =