Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- प्रबुद्ध सम्मेलन हुआ आयोजित, विवेक ठाकुर मुख्य अतिथि रहे

Muzaffarnagarभारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन श्री राम कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमें विवेक ठाकुर मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बिहार मुख्य अतिथि रहे।
मंत्री कपिल देव, विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष, डी के शर्मा डी प्रदेश संयोजक सहकारिता, अशोक बाटला, सोहनवीर पूर्व सांसद, अशोक कंसल पूर्व विधायक, कांति राठी, विजय वर्मा, विपुल भटनागर, प्रेरना मैडम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया इस सम्मेलन में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट ,वरिष्ठ उद्योगपति, अध्यापक भारी मात्रा में उपस्थित थे
जहां विवेक ठाकुर मेंबर ऑफ पार्लियामेंट ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के ९ वर्ष पूर्ण होने पर सेवा एवं सुशासन से संबंधित लोगों को जागरूक किया और प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में देश के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी और उपस्थित प्रबुद्ध जनों से निवेदन किया कि आप लोग भारी से भारी संख्या में आने वाले लोकसभा चुनाव में लोगों को जागरूक करें
क्योंकि इस देश को  सही दिशा देने में डॉक्टर, वकील, अध्यापक, इंजीनियर और उद्योगपतियों का एक विशेष सहयोग रहता है यदि प्रबुद्ध वर्ग चाहेगा तो कोई भी विरोधी दल भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने में नहीं रोक सकता।
इस कार्यक्रम के संयोजक विनीत कातियान, रेणु गर्ग, कांति राठी, विजय वर्मा, विपुल भटनागर एवं भूदेव सिंह आदि लोग थे । कार्यक्रम में देवव्रत त्यागी पूर्व जिलाध्यक्ष, सुषमा पुंडीर जिला महामंत्री, कैप्टन प्रवीण प्रधानाचार्य, पुरुषोत्तम क्षेत्रीय मंत्री, डॉक्टर एम के तनेजा, डॉ पीके कंबोज, आशु अरोरा, विजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष, गुड्डू बेदी, विशाल गर्ग, अचिन मित्तल, ललित माहेश्वरी, राहुल गोयल, ओम प्रकाश शर्मा, ब्रिज भूषण शर्मा, फूलचंद प्रधानाचार्य, रोहित तायल, महेश आचार्य, मदन पाल, श्री गोपाल माहेश्वरी, सुंदर पाल जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, प्रमोद मित्तल, , दिनेश पुंडीर मनमोहन वर्मा एडवोकेट, अमित वर्मा एडवोकेट ,अमित सैनी एडवोकेट, अमित कुमार एडवोकेट ,अनुज कुमार एडवोकेट, सचिन वर्मा, नीरज डावर ,अनिल अरोरा, राजेंद्र कुमार,साधना, रक्षित नामदेव, शोभित गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + seven =