उत्तर प्रदेश

Agra: चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा,बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी मौसी के घर को निशाना

Agra News: पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया है। वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि घर में रहने वाली बेटी है। बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी मौसी के घर को निशाना बना डाला। घर में रखी नगदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर डाला। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया है। वारदात में शामिल युवती को उसके बॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बॉयफ्रेंड के दोस्त ने भी वारदात में साथ दिया था।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात 11 जून की है। शाहगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी ने पुलिस को घर मे चोरी की सूचना दी। बताया कि चोर उनके घर से लाखों की नगदी और ज्वेलरी चोरी कर ले गए है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि वारदात के दौरान कारोबारी की भतीजी घर में थी।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वारदात में प्रयुक्त लोडर टेम्पो से जुड़े सुराग पुलिस के हाथ लगे। पुलिस एक एक कड़ी जोड़कर आगे बढ़ी तो वारदात के मुख्य आरोपी चेतन और आकाश पुलिस के हाथ लग गए। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती दिखाकर पूछताछ की तो घर के भेदी की तस्वीर भी पुलिस के सामने आ गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चेतन के युवती से तीन साल पुराने प्रेम संबंध हैं।

चेतन और आकाश मथुरा के रहने वाले हैं जबकि युवती हाथरस की रहने वाली है। युवती कुछ दिन पहले ही अपने मौसा के शिवजी नगर शाहगंज स्थित घर पर रहने के लिए आई थी। चेतन के मुताबिक उसने अपनी प्रेमिका से बातचीत की और कहा कि उसे रुपये की जरूरत है। इस पर युवती ने चेतन को मौसा के घर में चोरी करने का आइडिया दे डाला। कहा कि मैं चोरी करने में तुम्हारी पूरी मदद करुँगी। युवती ने चेतन को पूरा प्लान बताया। घर का नक्शा समझाया। प्लानिंग बनने के बाद चेतन ने अपने दोस्त आकाश को चोरी में हिस्सा देने का लालच देकर साथ मिला लिया।

इसके बाद चेतन और आकाश लोडर टेंपो लेकर 10 जून की रात को कारोबारी के घर के बाहर पहुंचे। घर के अंदर मौजूद चेतन की प्रेमिका ने घर का दरवाजा खोल दिया। चेतन ने इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी किए गए सामान को लोडर टेंपू में डालकर चेतन और आकाश मौके से फरार हो गए। पुलिस उपायुक्त आगरा शहर ने बताया कि वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपए की नकदी समेत करीब 50 लाख रुपये कीमत के आभूषण और समान बरामद किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =