जयंत चौधरी ने लाठीचार्ज को लेकर 8 तारीख को मुजफ्फरनगर में मिलने का किया ऐलान
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने आज हाथरस में खुद पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बडा बयान दिया है। जयंत चौधरी ने 8 तारीख को मुजफ्फरनगर में मिलने का ऐलान किया है।
जयंत चौधरी ने आज लाठीचार्ज की घटना का वीडियो अपने टवीट्र एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा अगर आपका लाठी चलाने का हक है, मेरा अपने लोगों के साथ खड़े होने का हक है! खूब लाठी चलाओ, हमारा निश्चय उतना ही मज़बूत होगा! 8 अक्टूबर को मुज़फ़्फ़रनगर में मिलेंगे! #लोकतंत्र_बचाओ
#Watch हाथरस में @Uppolice @hathraspolice ने @jayantrld पर किस तरह बरसाई लाठियां..https://t.co/RKHMcTF8zV
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 4, 2020
हाथरस कांड के कारण बना तनाव अब मुजफ्फरनगर की कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन रहा है। बीते दिन जहां सफाई कर्मियों ने शहर में बड़ा जुलूस निकालकर हड़ताल की, तो वहीं आज रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर पुलिस द्वारा हाथरस जाते हुए किये गये लाठीचार्ज को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए शहर की सड़क को जाम कर धरना शुरू कर दिया।
रविवार को रालोद नेता जयंत चौधरी हाथरस के गांव भूलगढ़ी जाने के लिए पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए। उनको पुलिस प्रशासन द्वारा हाथरस जाने से रोक दिया गया।
यहां पर पुलिस कर्मियों का रालोद कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी के साथ मिलकर विरोध किया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने रालोद नेता जयंत सहित कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया।
पुलिस की इस कार्यवाही के विरोध में मुजफ्फरनगर में रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मंसूरपुर में आज @RLDparty जिला उपाध्यक्ष विकास बालियान के नेतृत्व में हाथरस में हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए @UPGovt का पुतला फूंका ओर जोररदार नारेबाजी की. अंकित ,अंकुश, मलिक, प्रविंद्र, रोहताश ,महकू, हरेंद्र राठी, राजीव तोमर ,राजू आदि रालोद कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। pic.twitter.com/L9MvxtXhgw
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 4, 2020
नगर के सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर जमा हुए कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अजीत राठी के साथ मिलकर कार्यालय के बाहर ही सड़क के बीचों-बीच बैठककर रोड जाम कर दिया।
हाथरस में मृतक मनीषा के परिवार वालों से मिलने गए @RLDparty के वरिष्ठ नेता @jayantrld पर की गई लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं में भारी रोष,कार्यकर्ताओं व किसानों ने क्षेत्र के फुगाना में पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों के साथ हाईवे पर लगाया जाम। pic.twitter.com/421fo4WwSz
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 4, 2020
वाहनों को सड़क पर लगाकर यातायात रोक दिया गया। युवा नेता हर्ष राठी और सुधीर भारतीय के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र नारेबाजी की।
रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर ही धरना शुरू कर देने के कारण सरकूलर रोड पर यातायात प्रभावित हुआ और सड़क पर दूर तक जाम लग गया। इसकी सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची।
