उत्तर प्रदेश

Azamgarh: शराबी पिता पर अपने 6 वर्षीय बच्चे की हत्या का आरोप

Azamgarh में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है. यहां एक शराबी पिता पर अपने 6 वर्षीय बच्चे की हत्या का आरोप लगा है. घटना जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भदेवा मझौली गांव की है. बच्चे की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर उसके पति ने बच्चे को पोखर में डुबो कर मार डाला है. महिला की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, छह वर्षीय कार्तिक अपनी मां डॉली के साथ अपने ननिहाल भदेवा मझौली आया हुआ था. इस दौरान, शनि रस्तोगी अपनी पत्नी व बच्चों से मिलने के लिए अपने ससुराल पहुंचा.

आरोप है कि ससुराल में उसने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. डॉली ने पैसा देने से मना कर दिया तो शनि रस्तोगी अपने दोनों बेटों कार्तिक व कुणाल को लेकर घर से निकल गया. गांव के बाहर पोखर के पास पहुंच कर शनि अपने दोनों बेटों को पानी में डुबोने लगा. बड़ा बेटा कुणाल किसी तरह भाग निकला, लेकिन छह साल का कार्तिक खुद को बचा नहीं सका. हैवान पिता ने अपने छोटे बेटे को पोखर में डुबो कर मार डाला.

इस संबंध में एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि मृतक बच्चे के मां ने तहरीर दिया है कि उसका पति शराब पीने के लिए उससे रुपयों की मांग करता था. पैसे नहीं देने पर उसने छह वर्षीय बेटे को पानी में डुबो कर मार दिया है. आरोपी शनि रस्तोगी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, साक्ष्यों (सबूत) व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 14 =