उत्तर प्रदेश

Chitrakoot: बरियारी कला गांव में पिता ने बेटी को मारी गोली, अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार

Chitrakoot बेटी को ससुराल ले जाने की जिद पर नाराज होकर पिता ने बेटी को गोली मार कर घायल कर दिया. घटना जिले के मऊ थाना क्षेत्र के बरियारी कला गांव की है. घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है. पुलिस ने आरोपी पिता को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

अभिमन्यु मिश्रा की बेटी मुस्कान की बीते 10 मई को शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी. शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग बहू को ले जाने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान, उन्होंने लड़की के पिता से उसके चरित्र को लेकर शिकायत की. बेटी के चरित्र पर सवाल उठाने से अभिमन्यु मिश्रा उसके ससुरालवालों पर भड़क उठे और उन्होंने मुस्कान को ससुराल भेजने से मना कर दिया.

वहीं, ससुरालवाले अपनी बहू मुस्कान को ससुराल ले जाने की जिद पर अड़े हुए थे. बात बढ़ता देख मुस्कान ने अपने पिता से शांत रहने को कहा और ससुराल जाने की बात कही. यह सुन कर अभिमन्यु मिश्रा आक्रोशित होकर कमरे के अंदर रखे अवैध तमंचा से बेटी पर फायर झोंक दिया. कोहनी और पेट में गोली लगने से मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गयी.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी पिता को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है.क्षेत्राधिकारी राजकमल का कहना है कि अभिमन्यु मिश्रा ने किसी बात से नाराज होकर अपनी बेटी को गोली मार दी जिससे वो घायल हो गई है. महिला का एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. गोली मारने के कारण का पता लगाया जा रहा है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 10 =