News
खबरें अब तक...

समाचार(Muzaffarnagar News)

भीषण गर्मी की मार से नागरिक बिलबिलाएंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिले में जून माह में लगातार भीषण गर्मी से देर रात्रि को मौसम बदलने पर राहत मिली हालांकि मौसम सुबह फिर तेज धूप से खुला। दिनभर चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में लोग झुलसते रहे। 
तेज धूप और गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। दोपहर के समय लोग तेज धूप में मुंह पर कपड़ा बांधकर व सिर कपड़े से ढककर सड़कों पर आते जाते दिखाई दिए। गर्मी की वजह से दोपहर को बाजार व सड़कों पर लोगों का आवागमन कम रहा। गर्मी की वजह से पंखे व कूलर से भी राहत नहीं मिल रही थी। अधिकतम तापमान ४२ डिग्री और न्यूनतम तापमान २७ डिग्री दर्ज किया गया।लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। दोपहर के समय गर्म हवा और धूप के चलते सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही।
जून का आधा महीना चल चुका है और गर्मी चरम पर पहुंचनी शुरू हो गई है। दिन का तापमान चढ़ने लगा है। गर्म हवा चलने के कारण आम जन जीवन प्रभावित हुआ। तेज धूप में आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। बाजार में शीतल पेय पदार्थो की डिमांड बढ़ गई है।सूर्यदेव के तेवर लगातर तल्ख हो रहे है। बढ़ती गर्मी के साथ बीमारियां भी बढ़ रही है। इन दिनों सबसे अधिक वायरल बुखार और दस्त के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ रही है। टाइफाइड भी अपना असर दिखा रहा है। जिला चिकित्सालय में रोजाना दो हजार से अधिक मरीज परामर्श ले रहे हैं।
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि गर्मी के मौसम में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। रोजाना चिकित्सालय में बड़ी संख्या में मरीज बुखार और दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। गर्मी में अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। नीबू पानी का भी इस्तेमाल कर सकते है। तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। ताजा और हल्का खाना खाएं।
ठंड लगने के साथ तेज बुखार की समस्या-वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि हर घर में कोई ना कोई बुखार और उल्टी दस्त से ग्रस्त है। लोगों को अधिक ठंड लगने के साथ तेज बुखार चढ़ता है। इसके बाद दस्त की समस्या शुरू हो जाती है। यह वायरल बुखार के साथ साथ टायफाइड का भी असर है। 
एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेंद्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा २०२३ का नकल विहीन वातावरण में आयोजन कुशलतापूर्वक संपन्न हो गया जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा २०२३ में कुल १३६ बालक और ९७ बालिकाओं को परीक्षा देना था परंतु इसमें से केवल बालक वर्ग में २० परीक्षार्थी और बालिका वर्ग में ५१ परीक्षार्थी सम्मिलित हुए और बालक वर्ग में १९ एवं बालिका वर्ग में ४६ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे राजकीय इंटर कॉलेज में एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा २०२३ का सवेरे १०रू०० बजे शुभारंभ होकर दोपहर १रू०० बजे नकल विहीन वातावरण में कुशलतापूर्वक संपन्न हो गया परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेंद्र कुमार एवं शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे परीक्षा अत्यंत ही पारदर्शिता पूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। 
प्रदीप उर्फ संदीप की हत्या का खुलासाः मां बेटे गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।  पुलिसलाइन स्थित सभागार में आयोजित आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश व मुकदमेबाजी को लेकर प्रदीप उर्फ संदीप त्यागी की हत्या हुई थी। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का खुलासा कर २ हत्याभियुक्त गिरफ्तार किया जिनकी निशादेही से आलाकत्ल बलकटी बरामद किया। पुरानी रंजिश व मुकदमेबाजी को लेकर मृतक के चचेरे भाई ने दिया था घटना को अंजाम। जनपद  में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा ग्राम सोहजनी तगान में हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए २ हत्याभियुक्तों को ग्राम सोहजनी तगान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही से आलाक्तल ०१ बलकटी को बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि १३/१४ जून की रात्रि को थाना मंसूरपुर पुलिस को सूचना मिली कि  ग्राम सोहजनी तगान निवासी प्रदीप उर्फ संदीप त्यागी पुत्र गुरुदत्त की अज्ञात बदमाशों द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। घटना के सम्बन्ध में मृतक की पत्नी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा  सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु ०३ टीमों का गठन किया गया । दौराने जाँच/विवेचना उक्त घटना मे मृतक के चचेरा भाई निकुन्ज उर्फ मनोहर पुत्र देवदत्त नि० ग्राम सोहजनी तगान थाना मंसूरपुर व अभि० निकुन्ज की माता श्रीमति इन्दु त्यागी पत्नी देवदत्त निवासी उपरोक्त के नाम प्रकाश मे आये थे। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्त निकुंज त्यागी उर्फ मनोहर के माता-पिता के साथ मृतक व उसके परिवार के सदस्यों द्वारा पूर्व मे घर में घुसकर मारपीट की गयी थी। अभियुक्त निकुन्ज तभी से अपने पिता व माता के साथ हुई उक्त घटनाओं मे मृतक संदीप उर्फ प्रदीप को ही मुख्य कारण मानता आ रहा था । उपरोक्त घटना का बदला लेने के लिए अभियुक्त निकुंज द्वारा १३ जून की रात्रि को नशे की हालत में मृतक संदीप उर्फ प्रदीप के घेर मे घुसकर की बलकटी से संदीप उर्फ प्रदीप उपरोक्त के गला एवं शरीर पर कई वार करके हत्या कर दी थी तथा अभियुक्त निकुंज की माता द्वारा सबूत छिपाने के उद्देश्य से आलाकत्ल बलकटी को तालाब में फेंक दिया गया था जिसे अभियुक्तगण की निशादेही से बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण निकुन्ज उर्फ मनोहर पुत्र देवदत्त नि० ग्राम सोहजनी तगान थाना मंसूरपुर, इन्दु पत्नी देवदत्त नि० ग्राम सोहजनी तगान थाना मंसूरपुर है।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी, व.उ.नि. नवीन भाटी, उ.नि.विजय शर्मा, तेजतर्रार सब इंस्पैक्टर धर्मवीर कर्दम, का. दीपक कुमार, प्रताप, कैलाश, विनय, नीशू शामिल रहे। 
बुध के चित्र का कला शिविर में सुंदर प्रस्तुतीकरण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के तत्वाधान में कलांगन द्वारा आयोजित कमलांगन आर्ट गैलरी में आज कलांगन से जुड़े हुए प्रख्यात पोट्रेट पेंटर श्री जनेश्वर दास ने कला शिविर में बुध के व्यक्ति चित्र को महज चुनिंदा स्टॉक लगाकर जीवंत कर दिया। २००० ई० से कलांगन जनपद में कला को आगे बढ़ाने में लगा हुआ है। उनका व्यक्तित्व चेहरे पर शांति भाव, आंखें समाधि होकर मानव दिव्यलोक में विचरण कर रही है। नपे तुले ब्रश से स्टॉक के द्वारा चंद मिनटों में भगवान बुध को साकार कर दिया। गेरुआ वस्त्र घुंघराले बाल, समाधि मुद्रा देखते ही बनती है। जो कलाकार की अनावृत साधना का प्रतीक है। उनसे आज शिल्पी व सृष्टि, अवनी भारद्वाज, विनय व देव सैनी, सागर राधिका सैनी, आर्यन वरुण सैनी, कान्हा आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर संयोजक राजबल सैनी ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन नई नई विधाओं के ज्ञाता हम से जुड़े हुए हैं, आने वाले समय में उनका डेमोंसट्रेशन होगा। शिविर डॉ महावीर सिंह जी के कुशल नेतृत्व में निरंतर ऊंचाई छू रहा है।
पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात का १०२ वां एपिसोड खतौली मंडल के कुंदकुंद जैन शक्तिकेन्द्र पर बूथ नंबर २८५ पर सुना। इस अवसर पर खतौली मंडल अध्यक्ष श्री अमित जैन,  मंडल महामंत्री राकेश प्रजापति, सुरेश आर्य ,मंडल महामंत्री युवा मोर्चा ऋषभ जैन ,मंडल उपाध्यक्ष रवि ग्रोवर ,वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश पांचाल ,पूर्व सभासद अनुज शेरावत, जिला महामंत्री युवा मोर्चा श्याम रहेजा , नितिन त्यागी ,गुफरान अहमद, अजीत सिंह, विजय वर्मा, अरबाज ,कुशंक ग्रोवर और शाहनवाज आदि कार्यकर्ताओं ने ध्यान से प्रधानमंत्री जी की मन की बात को सुना।
वेदों के अंदर संसार का समस्त ज्ञान निहित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वेद ईश्वरीय वाणी है और वेद मानव मात्र के कल्याण के लिए है। योग का उद्भव भी वेदों से ही हुआ है। उक्त विचार योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि संसार का समस्त ज्ञान वेदों के अंदर निहित है। ऋग्वेद संसार की सबसे प्राचीनतम पुस्तक है। वेद का पढ़ना पढ़ाना और सुनना सुनाना हम सब का परम कर्तव्य है। योग का शाब्दिक अर्थ है जोड़ना। अर्थात आत्मा और परमात्मा का मेल योग है। महर्षि पतंजलि के अनुसार योगश्चित्तवृत्ति निरोधरू अर्थात चित्त की वृत्तियों को रोकना योग है। योग को समाधि भी कहते हैं । जो साधक धारणा ,ध्यान और समाधि लगाता है वह परम योगी कहलाता है। आज वर्षा होने के बावजूद भी काफी संख्या में किशोर बालक और बालिकाओं ने चरित्र निर्माण योग शिविर में भाग लिया। किशोर बालक और बालिकाओं में योग के प्रति जागरूकता पैदा करना ही हमारा परम कर्तव्य है। योग सुखी जीवन जीने की एक ऐसी कला है जिसको नियमित रूप से प्रतिदिन करने से ही लाभ मिलता है। मात्र कुछ दिन योग कर लेने से कोई लाभ नहीं होता। जिस प्रकार हम प्रतिदिन भोजन करते हैं ठीक इसी प्रकार हमें प्रतिदिन योगाभ्यास भी करना चाहिए। मेरा सरकार से अनुरोध है कि प्रत्येक विद्यालय में योग की शिक्षा को अनिवार्य कर देना चाहिए। योग की शिक्षा से ही समाज में मानवीय मूल्यों की रक्षा हो सकती है।
     योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ करवाई। अंकुर मान ने बालक और बालिकाओं को अनेक आसन और प्राणायाम कराए । डॉक्टर जीत सिंह तोमर की ओर से बालकों को प्रसाद वितरित किया गया। कल बच्चों को फीडबैक फॉर्म दिए जाएंगे जिनको अभिभावकों के द्वारा भरवाया जाएगा । ताकि पता चल सके कि चरित्र निर्माण योग शिविर का बच्चों के व्यवहार, खानपान और दिनचर्या पर कैसा प्रभाव पड़ा है?
धूमधाम के साथ मना स्थापना दिवसMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सर्व ब्राहमण महासभा का स्थापना दिवस बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मे समाज सेवा एवं संस्था की मजबूती पर जोर दिया गया। सर्व ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डा.संदीप शर्मा ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि सर्व ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.जे.पी.शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर ब्रहम समाज के उत्थान के लिए प्रेरित किया। विशेषकर युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए भविष्य मे कार्यक्रम बनाने एवं क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होने कहा कि देश के अन्दर  व्याप्त ज्वलंत समस्याओं के उपर भी ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि एक देश एक कानून एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून व आर्थिक आधार पर आरक्षण ब्राहमण कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किये गए। और भारत सरकार से निवेदन किया गया कि इन सभी विषयों पर जल्द से जल्द संसद मे कानून बनाया जाए। 
  कार्यक्रम मे उपस्थित आचार्य राममिलन शुक्ल राष्ट्रीय संरक्षक ने ब्राहमण समाज को आगे बढने का मार्ग दर्शन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री डा.संदीप शर्मा ने अपनी वार्षिक रिर्पोट पेश की। उन्होने संगठन एवं सभा के कार्यक्रमो के बारे मे विस्तार से बताया। राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार अजय शर्मा, अर्न्तराष्ट्रीय महामंत्री ज्योतिषविद आचार्य सुभेष शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पं.उत्तम शर्मा, रा.कोषाध्यक्ष रमेश जेडडी, अखिलेश गौड, इन्दू शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र. अनिल शर्मार,प्रदेश अध्यक्ष गुजरात प्रदीप पाण्डे, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड डी.सी.शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा विवेक मुदगल, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, प्रशान्त चतुर्वेदी प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, गिरधारी लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता अरविन्द राज शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री भगवान शर्मा,सुरेन्द्र शर्मा आदि ने अपने विचार रखे और सभी वक्ताओं ने समाज को एकजुट करने का आहवान किया। 
   इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि समाज ने जिस एकजुटता के साथ उन्हे व उनके परिवार को सहयोग प्रदान किया है। इसके लिए जीवन पर्यन्त आभारी रहेंगे। तथा समाज को यदि उनकी कहीं कोई आवश्यक्ता होगी तो वे सेवा मे तत्पर रहेंगे। े इस अवसर पर सभासद देवेश कौशिक एवं हिमांशु कौशिक एवं अन्य सभी ब्राहमण समाज के नवनिर्वाचित सभासदों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तथा समाज के मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। तथा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
  कार्यक्रम की अध्यक्षता रा.अध्यक्ष पं.जे.पी.शर्मा द्वारा की गई तथा संचालन महामंत्री डा.संदीप शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे दण्डी स्वामी महादेव आश्रम महाराज द्वारा अपने आर्शीवचन मे कहा ब्राहमण समाज के लोगां को चाहिए कि अपने बच्चों को वे संस्कारवान बनाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष श्री भगवान शर्मा, जिलाध्यक्ष अमित वत्स, जिलाध्यक्ष युवा हरीश गौतम, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, अविनाश भारद्वाज, आदेश शर्मा, अरूण शर्मा, संजय गौतम, रजनीश वशिष्ठ, अंकुर शर्मा, विशाल शर्मा, मुकेश शर्मा, अंकित शर्मा, विशाल शर्मा, आशीष शर्मा, कविता शर्मा, नीशा शर्मा, अमित शास्त्री, प्रदीप शर्मा, भानू शर्मा,नरेन्द्र शर्मा प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत, पं.राकेश शर्मा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत, प्रवीण शर्मा, पत्रकार संदीप वत्स उर्फ पंडित जी,रोहताश शर्मा,पं.जयकुमार शर्मा,अश्वनी शर्मा आदि ब्राहमण समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
कूडे की समस्या से निजात दिलाने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वार्ड ४८ में लगे कूड़े के अंबार, नागरिको मे पालिका प्रशासन के विरुद्ध रोष है। सभासद शौकत अंसारी भी मौके पर पहुंचे। नगर के शाहबुद्दीन पुर रोड उतरे उत्तरी लद्धावाला वार्ड नंबर ४८ में लगे कूड़े के अंबार से उत्पन्न विभिन्न बीमारियों के कारण नागरिकों में नगरपालिका प्रशासन  के प्रति आक्रोश है उनका आक्रोश उस समय सामने आया जब सैकड़ों नागरिकों ने पालिका प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया सूचना पर वार्ड ४८ के नवनिर्वाचित सभासद शौकत अंसारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होने जनता के आक्रोश को शांत कराते हुए उनको आश्वासन दिया कि जल्द ही इस कूडे की समस्या का समाधान सम्बन्धित अधिकारियों से मिलकर कराया जाएगा। जनता का आरोप है कि काफी लंबे समय से यहां गंदगी के ढेर लगे है विभिन्न गम्भीर  बीमारियों के उत्पन्न होने का खतरा बना हुआ है सभासद शौकत अंसारी ने कहा कि जल्द ही इस वार्ड की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जिसके लिए वे वार्ड वासियों के साथ है जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराया जायेगा। 
 प्रसाद का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के द्वारा बुढ़ाना मोड़ श्री शनि धाम मंदिर में कढी चावल का भण्डारा किया गया।  ’कार्येकर्म आयोजक बुढ़ाना मोड़ इकाई अध्यक्ष परवीन उपाध्याय, मोनू उपाध्याय, हिमांशु, बिट्टू, मोहित, रोहित, शुभम रहे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप प्रतिनिधि नगर पालिका चेयरमैन रहे विशिष्ट अतिथि सभासद मोहित मलिक,  शलभ गुप्ता जिलाध्यक्ष रहे। मंदिर के पुजारी जी के’ द्वारा विधि विधान से शनि देव की पूजा अर्चना कराई गई। मंदिर की और से शरद कपूर ने गौरव स्वरूप जी का सम्मान किया । जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा और नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता,  हिमांशु गोयल, जयकुमार अरोरा जी ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। गौरव स्वरूप वरिष्ठ भाजपा नेता’ ने कहाँ की इस प्रकार के आयोजन सनातन धर्म की पहचान हम सब सनातन धर्म को मानने वाले है ऐसे पुनीत कार्य करने पर मै समस्त व्यापार मंडल को बधाई देता हु। मोहित मलिक सभासद’ ने भी सभी की सराहना की और भविष्य मै व्यापार मंडल का पूर्ण रूप से सहयोग करने का वादा किया। शलभ गुप्ता जिलाध्यक्ष द्वारा आये हुए अतिथियों का और मंदिर कमेटी तथा बुढ़ाना मोड़ इकाई का आभार प्रकट किया गया और व्यापारियों के विकास के लिए भगवान शनि देव से प्रार्थना की। सेकड़ो की संख्या मै भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।
मुख्य रूप से शलभ गुप्ता,  जनार्दन विश्वकर्मा, हिमांशु गोयल, मनोज गुप्ता,  बिट्टू वर्मा, परवेन उपाध्याय, लवी गोयल, प्रिंस गर्ग, विपिन गुप्ता,  जयकुमार अरोरा , ब्रह्म स्वरूप जी, शुभम शर्मा, मोनू उपाध्याय, हिमांशु शर्मा, मोहित , रोहित, शिवम, सूरज अनुज , अन्नू आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।
कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्तगण भूरा उर्फ मुमताज पुत्र खलीफा उर्फ नूरमौहम्मद निवासी ग्राम ककराला थाना भोपा मु0नगर, भूरा पुत्र मोमीन निवासी ग्राम ककराला थाना भोपा मु0नगर को बेग्राम ककराला के रास्ते के पास शिव मंदिर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा अभियुक्त फुस्सन पुत्र महीपाल नि0 ग्राम जौली थाना भोपा, मुजफ्फरनगर को ग्राम जौली रजवाहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
धोखाधडी का मुकदमा दर्ज
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दूधली के वर्तमान गांव प्रधान  सहित अदालत के आदेश पर वर्तमान ग्राम प्रधान,सेवा निवृत सब इंस्पैक्टर सहित करीब 10 लोगों के खिलाफ धोखाधडी के आरोप के चलते के चलते पुलिस जांच पडताल मे जुट गई है। 
साथ रहकर साथ निभाना परिवार को करता मजबूत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समय के साथ-साथ सामाजिक ताने बाने में बहुत तेजी के साथ बदलाव आ रहा है। जिसका मुख्य कारण संवादहीनता है। संवादहीनता के कारण रिश्तों में अब पहले जैसी आत्मीयता, प्यार तथा विश्वास की भावना में पहले की अपेक्षा कमी नजर आने लगी है। पहले लोग अपने घर-परिवार के साथ समय व्यतीत करते थे। घर परिवार ही नही बल्कि अपने यार दोस्तों तथा पडौसियों के साथ बैठ कर हास परिहास, कुछ इधर-उधर की बातें,सामाजिक तथा धार्मिक विषयों पर परिचर्चा करते थे। परन्तु बदलते दौर के साथ जीवनशैली में एकाएक बहुत बडा बदलाव आ गया है। अब एक ही छत के नीचे तथा एक साथ रहने के बावजूद पिता-पुत्र,भाई-भाई अथवा परिवार के सदस्यों के बीच मिलजुल कर साथ ना बैठने अर्थात संवादहीनता के कारण परिवारों मे विघटन की स्थिती बन रही है। सोशल मीडिया का बढता प्रचलन समाज के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। अब स्थिती यह है कि हम साथ रहकर भी साथ नही हैं। अर्थात एक ही घर मे एक ही छत के नीचे साथ रहने के बावजूद अपने-अपने कमरे में मोबाईल फोन मे लगे रहना आपसी संवाद की कमी का मुख्य कारण है। जबकि परिवार के सदस्यों के एक साथ बैठने आपस मे हास-परिहास करने पारिवारिक मुददों पर चर्चा करने तथा साथ बैठकर भोजन आदि करने से आपसी प्रेमभाव बनता है। परिवार की शांति,मौहल्ला पडौस मे आपसी तालमेल आदि विभिन्न ऐसे सतत प्रयास है। जो स्वस्थ समाज का घोतक हैं। अतः शांत व खुशहाल जीवन के लिए अपने घर-परिवार से लेकर आस पडौस में एक अच्छा माहौल बनाने के साथ समाजहित से जुडे सेवाकार्यो में बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए। 
कैदी की बीमारी के चलते मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कारागार मे निरूद्ध कैदी की बिमारी के चलते मौत हो गई। कैदी की मौत से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया।  जानकारी के अनुसार गैंगस्टर के मामले में जिला कारागार मे निरूद्ध  सुबोध नाम कैदी की अचानक तबियत बिगड गई। बताया जाता है कि हृदय रोगी सुबोध की अचानक तबियत बिगड गई। जेल प्रशासन द्वारा आनन-फानन में ही कैदी सुबोध को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरो ने कैदी सुबोध को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 14 =