Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में अब तक मिले 26 कोरोना पॉजिटिव, 98 हुए ठीक

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर। जिले में आज कोरोना संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 98 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अब जिले में 679 एक्टिव केस रह गए हैं। लगातार कोरोना मरीज की घटती संख्या से राहत जरूर मिली है, लेकिन कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है, आज भी अस्थायी जेल कवाल में पांच कोरोना संक्रमित बंदी मिले, जबकि गांधी कॉलोनी व पुलिस लाईन में भी एक-एक संक्रमित मिला है।

अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि आज 1302 कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इनमें तीन सरकारी लैब, 18 रैपिड एंटीजन टैस्ट व पांच प्राइवेट लैब के सैम्पल शामिल हैं।

आज 98 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक जिले में 4202 कोरोना कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं, अब जिले में 679 एक्टिव केस रह गए हैं।

आज मिले कोरोना मरीजों में अस्थायी जेल कवाल से 5 बंदी संक्रमित मिले हैं, बीते दिवस भी कवाल जेल से 8 बंदी संक्रमित मिले थे। इसी प्रकार मौहल्ला गांधी कॉलोनी से भी आज एक कोरोना संक्रमित मिला है, जबकि पुलिस लाईन से भी एक पुलिसकर्मी संक्रमित पाया गया है।

मौहल्ला भरतिया कॉलोनी से आज तीन कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि गंगारामपुरा से 2, केवलपुरी से 1, आदर्श कॉलोनी से 1, लाम्बा बाजार से 1, कृष्णापुरी से एक, साऊथ सिविल लाईन से एक, द्वारिकापुरी से एक, अग्रसेन विहार से एक, पटेलनगर से एक, गांव बझेड़ी से एक, जटमुझेड़ा से एक, शाहपुर से एक, कुटेसरा से एक, चरथावल से एक और खतौली सीएचसी से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 1 =