फिल्मी चक्कर

मिर्जापुर सीजन 2 का ट्रेलर लॉन्च: ‘अब हमको बदला लेना हैं, और मिर्जापुर भी’

अमेजन प्राइम वीडियो ने मिर्जापुर सीजन 2 का ट्रेलरआज लॉन्च कर दिया है. ट्रेलर में अली फजल एकदम अलग किरदार में दिखाई दे रहें हैं. कालीन भैया के साथ-साथ मुन्ना त्रिपाठी मिर्जापुर राज करते हुए नजर आ रहे हैं.

इसमें विजय वर्मा सहित कई नए किरदार गढ़े गए हैं. वहीं पहली सीरिज में कालीन भैया ने जिस आईपीएस को डर दिखाया था, उसका सस्पेंस भी खुल जाता है. उसके लिए आपको ये ट्रेलर देखना होगा.

वहीं, बदले की इस कहानी में श्वेता त्रिपाठी अली फजल का साथ देती हुईं नजर आ रही हैं. श्वेता भी गन के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं.

ट्रेलर में ‘अब हमको बदला लेना हैं, और मिर्जापुर भी’, ‘इस मिट्टी का उधार है हम पर, चुकाना है’ और ‘आप चाहते थे कि आपकी बेटी मिर्जापुर पर राज करे, बड़ी ना सही छोटी बेटी राज करेगी’ जैसे कई बेहतरीन डायलॉग हैं.

मिजार्पुर का निर्देशन गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई द्वारा किया गया है, जिसे पुनीत कृष्णा द्वारा बनाया गया है और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित किया गया है.

उनके बैनर एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के तहत फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित हैं.वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ 23 अक्टूबर 2020 को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी.

मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर पर आधारित एक वेब शो है. इस वेब सीरिज का हर एपिसोड रोमांच से भरा हुआ है. मिर्जापुर 2 शूटिंग बहुत पहले ही पूरी हो चुकी थी लेकिन लॉकडाउन में पोस्ट प्रोडक्शन का काम रुका हुआ था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + three =