पुलिस को आज सफलता मिली: मुठभेड में अनुज हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। मोरना के चर्चित और सनसनीखेज अनुज हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस को आज सफलता मिली है मुजफ्फरनगर पुलिस टीम लगातार मुख्य अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी
जिसके चलते मंगलवार देर रात भोपा पुलिस की अनुज के एक हत्यारोपी इनामी बदमाश कपिल के साथ मुठभेड़ हो गई दवा व्यापारी अनुज की हत्या के १८ दिन बाद पुलिस के हाथ तीन मुख्य अभियुक्तों में से पहला आरोपी चढ़ा है
इस मुठभेड़ में इनामी बदमाश कपिल पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है अभी उसके साथी अजीत एक अन्य बदमाश इस हत्याकांड में फरार बताए गए हैं।
थाना भोपा @muzafarnagarpol ने ककराला रजवाहा पटरी से 1 शातिर अभियुक्त कपिल पुत्र पवनको घायल गिरफ्तार किया है, मुठभेड मे आरक्षी 831 अमित भी घायल हुआ है।1 तमंचा मय 06 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर। 1 मोटरसाइकिल स्पलेण्डर नंबर UP 14 BA 1882 बरामद। pic.twitter.com/kJrbSBRB09
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 6, 2020
भोपा थानाध्यक्ष सुबे सिंह यादव का आज यह दूसरा बड़ा गुड वर्क रहा। इससे पहले दिन में भोपा पुलिस की मुठभेड़ में शातिर अपराधी अक्षय को गिरफ्तार किया गया है
१२ घंटे के भीतर ही भोपा थानाध्यक्ष सुबे सिंह यादव ने ये दूसरी बड़ी सफलता प्राप्त की। भोपा थाना क्षेत्र के ककराला रजवाहा पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ५० हजार का इनामी कपिल पुत्र पवन निवासी मोरना गोली लगने से घायल हो गया।
शातिर बदमाश कपिल मोरना के चर्चित अनुज कर्णवाल हत्याकांड में मुख्यभियुक्त है।
मुठभेड़ के बाद एसपी देहात नेपाल सिंह,सीओ भोपा सोमेंदर नेगी व भोपा थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव के साथ भारी पुलिसफोर्स मौजूद रहा। अभी अनुज कर्णवाल हत्याकांड में मुख्यभियुक्त अजीत सहित दो हत्यारोपी फरार हैं।
