समाचार
नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक मे सभी प्रस्ताव हुए पास 
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक मे सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पास हुए। पालिका बोर्ड बैठक के मे नगर के सौन्दर्य तथा विकास कराये जाने आदि विभिन्न प्रस्ताव शामिल रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज नगर पालिका सभागार मे आयोजित पालिका बोर्ड बैठक पेश हुए सभी 29 प्रस्तावों को सर्व सम्मति के साथ पास कर दिया गया।
बोर्ड बैठक मे पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के भाजपा मे शामिल होने पर पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। बोर्ड बैठक मे सर्वसम्मति से तय हुआ कि नगर मे 7 स्थानो पर पालिका की दुकानो का निर्माण किया जायेगा। तथा नगर क्षेत्र मे 27 पार्को गांधी पार्क प्रेमपुरी,सदर बाजार पार्क, मुनीम कालोनी पार्क, कचहरी आफिसर कालेनी पार्क, पालिका भवन पार्क, गायत्री पार्क जाट कालोनी, लक्ष्मण विहार-1, लक्ष्मण विहार पार्क-2, लक्ष्मण विहार पार्क-3, कल्याणपुरी पार्क-1,श्याम विहार कालोनी पार्क,स्टेट बैंक कालोनी पार्क, फ्रैण्ड कालोनी पार्क आदि के सौन्दर्यकरण का कार्य भी जल्द ही शुरू होगा। बैठक के दौरान नगर के अहिल्याबाई चौक के सौन्दर्यकरण पर हुए खर्च के भुगतान का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास हो गया। बैठक के दौरान नगर के ईदगाह के समीप महाराणा प्रताप की मुर्ति स्थापित कराये जाने का प्रस्ताव भी पेश किया गया। बताया जाता है कि बैठक मे मौजूद कुछ सभासदो ने इसका विरोध किया। जिस कारण एक बार को हंगामे की स्थिती बन गई। लेकिन बाद मे वोट के आधार पर इस पर निर्णय की सहमति बनी। बताया जाता है कि ईदगाह पर महाराणा प्रताप की मुर्ति की स्थापना के प्रस्ताव के पक्ष मे 36 सभासदो ने सहमति जताई तथा विपक्ष मे 17 सहमति शामिल रहे। जिसके चलते आपसी सहमति बनने पर यह प्रस्ताव भी पारित हो गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सहित पालिका प्रशासन से जुडे अधिकारी,स्टैनो गोपाल त्यागी तथा सहित समस्त सभासदगण मौजूद रहे।
कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग जगह से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना जानसठ पर उ0नि0 रोहताश कुमार द्वारावांछित अभियुक्त फरहान पुत्र यूनुस निवासी लाहड थाना इंचोली जपनद मेरठ को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर उ0नि0 रविन्द्र कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त राजपाल पुत्र मांगेराम निवासी फतेहपुर थाना सरुरपुर जनपद मेरठ को मोन्टी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उपोरक्त मुकदमें से सम्मबन्धित 800 रुपये नकद बरामद किये गये। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर म0उ0नि0 श्रीमती सीमा यादव द्वारा वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र सलीम निवासी द0खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को मीनाक्षी चौक से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिविल लाईन पर उ0नि0 सुनील नागर द्वारा गैंगस्टर अधि0 में वांछित अभियुक्तगण मुल्ला कासिम पुत्र अख्तर, अकरम पुत्र इकराम निवासीगण हाजीपुरा थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर को अभियुक्तगण के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर उ0नि0 जीत सिंह द्वारा जुआ अधि0 में वांछित अभियुक्त संजीन पुत्र जहीर निवासी न्यूनगरियान थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 सर्वेश शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त रमन पुत्र आत्माराम निवासी ग्राम गालिबपुर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को चावल काटें से गिरफ्तार किया गया।
दो को अवैध शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से दो को अवैध शस्त्र सहित दबोच लिया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 सचिन त्यागी द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र सुजीत निवासी रनखंडी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को चरथावल मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर उ0नि0 संजय सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अंकुर राठी पुत्र योगेश कुमार निवासी गांधीनगर थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर को चांदपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बरामद किया गया।
जयन्त चौधरी पर लाठीचार्ज को लेकर रालोद की रैली आज
मुजफ्फरनगर। 8 अक्टूबर को रालोद नगर के जीआईसी ग्रांउड में एक बड़ी रैली करने जा रहा है जिसमें आसपास के जनपदों के भी रालोद के कार्यकर्ता भाग लेंगे ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। पिछले दिनों हाथरस में जयन्त चौधरी और उनके कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज से उपजे आक्रोश पर रालोद में उबाल आ गया था। विशेषकर बागपत, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में रालोद कार्यकर्ताओं ने धरने प्रदर्शन कर अपना रोष व्यक्त किया था। जयन्त चौधरी व रालोद कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज से रालोद में तीखी प्रतिक्रिया हुई। जिसके उपरांत 8 अक्टूबर को रालोद ने बड़े जलसे की घोषणा कर दी जिसमें जयन्त चौधरी के अलावा समाजवादी पार्टी के धर्मेन्द्र यादव, हरियाणा से चौ. देवीलाल के पौत्र अभय चौटाला, भरतपुर से राजा विश्वेन्द्र सिंह सहित अनेक नेता सम्मिलित हो रहे है। जलसे में भारी भीड़ जुटने की सम्भावना जताई जा रही है। जनपद के अनेक गांव और कस्बों में भी 8 अक्टूबर को लेकर जबरदस्त तैयारियां किये जाने के समाचार है। विशेषकर शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी भीड आने का दांवा रालोद के नेतागण कर रहे है।
जयंत चौधरी पर हुए लाठी चार्ज की निंदा की
मुजफ्फरनगर। ओ पी चौहान महामंत्री गुर्जर सदभावना सभा,मुज़फ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रालोद नेता जयंत चौधरी जी पर हाथरस में लाठीचार्ज की सदभावना सभा कड़े शब्दों में निंदा करता है ओर 8 अक्टूबर में होने वाली सभा मे गुर्जर समाज के युवाओ,बुजुर्गों को अधिक अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध करता है। राजस्थान में गुर्जर आरक्षण की लड़ाई में जयंत चौधरी समाज के साथ खड़े थे,बल्कि वहाँ घायल भी हो गए थे। आज जयंत चौधरी दलित समाज की बिटिया ओर किसान की बात के लिए संघर्ष कर रहे है ,तो उनका साथ देने का हमारा हक़ बनता है। जयंत चौधरी के संघर्ष में गुर्जर समाज हर तरह से साथ है,ओर कल अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेगा।
जहरीले पदार्थ का सेवन किया
तितावी। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई।
सूत्रो के अनुसार क्षेत्र के गांव धनसनी निवासी नीरज ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। घबराए परिजनो ने उक्त युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। पुलिस ने इस मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।
गौतस्कर मुठभेड में घायल
खतौली। थाना खतौली पुलिस द्वारा ०१ शातिर गौ-तस्कर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के दौरान घायल/गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना खतौली पर पंजीकृत गौकशी व चोरी के अभियोगों में वांछित व २० हज़ार का इनामी अपराधी है।
पूछताछ में आज़ाद पुत्र मेहर इलाही निवासी शराफत कॉलोनी थाना खतौली मुज़फ्फरनगर बताया जिसके कब्ज्े से ०१ तमंचा मय ०३ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ मोटरसाईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर की बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर गौ-तस्कर प्रवृत्ति का अपराधी है जिसपर ’गौकशी व अन्य संगीन धाराओं में लगभग ०१ दर्जन अभियोग’ पंजीकृत है।
मुठभेड में अनुज हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। मोरना के चर्चित और सनसनीखेज अनुज हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस को आज सफलता मिली है मुजफ्फरनगर पुलिस टीम लगातार मुख्य अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी जिसके चलते मंगलवार देर रात भोपा पुलिस की अनुज के एक हत्यारोपी इनामी बदमाश कपिल के साथ मुठभेड़ हो गई दवा व्यापारी अनुज की हत्या के १८ दिन बाद पुलिस के हाथ तीन मुख्य अभियुक्तों में से पहला आरोपी चढ़ा है इस मुठभेड़ में इनामी बदमाश कपिल पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है अभी उसके साथी अजीत एक अन्य बदमाश इस हत्याकांड में फरार बताए गए हैं। भोपा थानाध्यक्ष सुबे सिंह यादव
का आज यह दूसरा बड़ा गुड वर्क रहा। इससे पहले दिन में भोपा पुलिस की मुठभेड़ में शातिर अपराधी अक्षय को गिरफ्तार किया गया है १२ घंटे के भीतर ही भोपा थानाध्यक्ष सुबे सिंह यादव ने ये दूसरी बड़ी सफलता प्राप्त की। भोपा थाना क्षेत्र के ककराला रजवाहा पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ५० हजार का इनामी कपिल पुत्र पवन निवासी मोरना गोली लगने से घायल हो गया। शातिर बदमाश कपिल मोरना के चर्चित अनुज कर्णवाल हत्याकांड में मुख्यभियुक्त है। मुठभेड़ के बाद एसपी देहात नेपाल सिंह,सीओ भोपा सोमेंदर नेगी व भोपा थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव के साथ भारी पुलिसफोर्स मौजूद रहा। अभी अनुज कर्णवाल हत्याकांड में मुख्यभियुक्त अजीत सहित दो हत्यारोपी फरार हैं।
सडक हादसो मे कई लोग घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार बुढाना के गांव भैसानी निवासी साजिद बाईक द्वारा क्षेत्र के गांव विज्ञाना से लौटते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी विपिन पुत्र रमेश अपने साथी दीपक के साथ स्कूटी द्वारा हरसौली जाते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। घायल के परिजनो ने उसे सीएचसी मे भर्ती करवाया। एक अन्य सडक हादसे मे मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी मुकेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा मिल मन्सूरपुर के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। आसपास के लोगो ने घायल मुकेश को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया। खतौली के मौहल्ला देवीदास निवासी सुनील बाईक द्वारा जानसठ तिराहे के समीप मेरठ की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। नगर के मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी वीशु पुत्र संजीव चरथावल मोड के समीप कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। घायल वीशू को पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भिजवाया। मेरठ की लालकुर्ती निवासी अशोक बाईक द्वारा रूडकी जाते वक्त वहलना चौक के समीप बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया तथा परिजनो को सूचना दी।
पुलिस ने गुण्डा एक्ट मे निरूद्ध किया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के आदेशो के चलते पुलिस ने गुण्डा एक्ट मे निरूद्ध आरोपी को जिला बदर करने पर उसके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। पुलिस ने आरोपी के घर आदेश चस्पा किए। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के आदेशानुसार नई मन्डी के गांव कूकडा निवासी अभियुक्त विक्रान्त उर्फ जानू को उत्तर प्रदेश गुण्डा नियन्त्रण की धारा 1970 धारा-3 के अर्न्तगत गुण्डा मानते हुए आदेश की दिनांक से 6 माह के लिए जिले से निष्काषित किया है। कूकडा मन्डी चौकी प्रभारी संजय त्यागी ने आरोपी के घर आदेश उक्त आदेश चस्पा किए।
भगीरथ सेना ने ज्ञापन सौंपा
जानसठ। भगीरथ सेना सैनी समाज के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम जानसठ अमृतपाल कौर को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मोरना विधानसभा क्षेत्र के गांव सीताबपुरी पोस्ट सीकरी तहसील जानसठ में महाराजा भगीरथ के बोर्ड लगाकर आपसी भाई चारे को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत मामले पर संज्ञान लेकर इस तरह के बोर्डो को हटाया जाये। इस दौरान अजीत सैनी जिला अध्यक्ष ,राहुल सैनी, संजय सैनी तोफिर, पॉपीन ,प्रवीण ,अरविंद, पवन सैनी, विक्की सैनी, भूपेंद्र सैनी, विवेक सैनी अनुज सैनी ,प्रवीण सैनी, अंशुल सैनी, सोनी राम सैनी, पंकज सैनी, विकास सैनी, बृजपाल सैनी ,डॉ मनोज, जबर सिंह सैनी, देवदत्त, विकास सैनी, राहुल सैनी, सुबोध सैनी, सीताराम सैनी ,गुरू सैनी व एडवोकेट रविंद्र सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पीस लाइब्रेरी के भवन को गिराने का आदेश, प्रशासन ने रूकवाया
मुजफ्फरनगर। सौ साल पुरानी पीस लाइब्रेरी के भवन को आज नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने जेसीबी चलवाकर ध्वस्त करा दिया। पालिकाध्यक्ष बोर्ड मीटिंग में पारित हुए प्रस्ताव और सभासद अरविन्द धनगर द्वारा उठाई गई मांग पर मीटिंग के तुरन्त बाद पूरा लाव लश्कर लेकर पीस लाईब्रेरी पहुंची और अंग्रेजीकाल की इस बिल्डिंग को ध्वस्त कराने का काम शुरू करा दिया।
मुजफ्फरनगर। पीस लाइब्रेरी के ध्वस्तीकरण के दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर दीपक कुमार ने चल रही तोडफोड को रूकवा दिया। एडवोकेट सुशील कुमार व नरेंद्र कुमार त्यागी ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है तब इसका ध्वस्तीकरण नहीं किया जाना चाहिए इस पर एसडीएम सदर दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और चल रही तोडफोड को रूकवाकर कागजों की जांच पड़ताल के निर्देश नगरपालिका के अधिकारियों को दिये। अब फिलहाल वहां से बुल्डोजर व जेसीबी मशीने वापस लौट गयी। हालांकि एसडीएम सदर के पहुंचने से पूर्व बिल्डिंग का अधिकाशं हिस्सा जेसीबी मशीन द्वारा तोड दिया गया था और सिर्फ बिल्डिंग की दीवार ही मौके पर खडी हुई दिखाई दे रही है।
मुजफ्फरनगर की पंचायत में खाप भी होगी दलबल के साथ शामिल
मुजफ्फरनगर। आज सिसौली में खाप के चौधरियों की आकस्मिक बैठक आयोजित की गयीं। बैठक में हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज की भर्त्सना की गयीं। सभी चौधरियों ने एक मत होकर कहा कि मान सम्मान से कोई समझौता नही किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार गलतफहमी में न रहे लाठीचार्ज से जनता की आवाज को दबाया नही जा सकता। जनता की ताकत के सामने सरकारे धूल की तरह आंधी में उड़ जाएगी। चौ चरण सिंह जी के परिवार के सम्मान में कुछ खाप चौधरी कुछ भी करने को तैयार है। चौ नरेश टिकैत जी ने कहा कि लोग अनर्गल बाते न करे हमारा भाईचारा मजबूत है। जब भी एक दूसरे को जरूरत पड़ी तो हमेशा खड़े है। पंकज मलिक के प्रकरण में भी सरकार को मुंह की खानी पड़ी थी।सरकार को वहम नही पालना चाहिए।
जनता पर होने वाले हर अत्याचार में हम साथ खड़े है।
सभी चौधरियों ने कहा कि मुजफ्फरनगर में पंचायत में सभी खाप दलबल के सांथ शामिल होगी।
बैठक में चौ नरेश टिकैत जी अध्यक्ष बालियान खाप ,चौ सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष देशखाप,गजेंद्र सिंह अहलावत खाप ,वीरेंद्र सिंह लटियांन खाप, श्याम सिंह मलिक बहावड़ी थाम्बा, चौ सूरजमल बत्तीस्सा खाप,रविन्द्र मलिक लाख थाम्बा मौजूद रहे।
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पुरुषोत्तम की हत्या
मुजफ्फरनगर। ग्राम सांझक निवासी श्री रामशरण द्वारा अपने पुत्र पुरुषोत्तम के अपहरण होने की सूचना थाना शाहपुर पुलिस को दी थी। पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया तथा आज अभियुक्त व 01 अभियुक्ता की गिरफ्तारी की गयी।
हत्या का उद्देश्यः- सोनिया (पत्नी पुरुषोत्तम) के संदीप उर्फ संजीव से शादी से पहले ही अवैध सम्बन्ध थे, दोनो के प्रेम सम्बन्ध में पुरुषोत्तम बांधा बन रहा था जिस कारण सोनिया ने अपने प्रेमी संदीप उर्फ संजीव व अन्य साथियों के साथ पुरुषोत्तम को मारने की योजना बनायी तथा दिनांक 04.10.2020 को संदीप उपरोक्त व उसके साथियों द्वारा पुरुषोत्तम को शराब पिलाकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी तथा शव को ग्राम काकडा के जंगल में छिपा दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-
1. संदीप उर्फ संजीव पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम लिलोन थाना व जनपद शामली।
2. देव पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम पलडा थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर।
3. सोनिया पत्नी पुरुषोत्तम निवासी ग्राम सांझक थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर।
बरामदगी-
1. 02 मोबाईल फोन(मल्टी मीडिया)
2. 01 जायलो कार नं0-न्च्-12-।ब्-5300
थाना शाहपुर पुलिस द्वारा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया है।
पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के विकास खण्ड खतौली के ग्राम सोंटा में दिनांक 07.10.2020 को पूर्वाहन 11ः00 बजे से बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जन.जागरुकता के कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित कराई गयी। कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं हिमोग्लोबिन की जांच भी की गयी तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। नुक्कड नाटक के माध्यम से महिला एवं बाल संबंधी विभिन्न मुद्दो के प्रति जागरुक किया गया। नुक्कड नाटक टीम द्वारा बालिका शिक्षा एवं बालिकाओं के महत्व को दर्शाने के लिए नाटक की प्रस्तुति की गई। ग्राम पंचायत में निवासरत बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया एवं ग्राम पंचायत में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण भी किया गया। ग्राम पंचायत में बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, ग्राम पंचायत में शिशु लिंगानुपात को दर्शाने हेतु गुड्डी.गुड्डा बोर्ड की स्थापना की गयी। गुड्डी.गुड्डा बोर्ड की स्थापना से ग्राम पंचायत में शिशु लिंगानुपात का पता लगाया जा सकेगा तथा ग्रामवासी गांव के शिशु लिंगानुपात के प्रति संवेदनशील हो सकेंगे। ग्राम पंचायत में स्कूल से 03 ड्रॉॅपआउट किशोरियों का चिन्हिकरण किया गया, पुस्तके वितरित की गई एवं उनकी नियमित शिक्षा हेतु उनका विद्यालय में प्रवेश किया गया। 05 नवजात बालिकाओ को बेबी किट का वितरण किया गया, 16 किशोरियों की स्वास्थ्य जांच करायी गयी 16 किशोरियों की हेमोग्लोबिन की जांच करायी गयी। वृक्षारोपण कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का प्रचार.प्रसार किया गया एवं विभिन्न प्रकार के महिला एवं बालिका मुद्दो एवं कानूनों के प्रति जागरुकता एवं क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया किया गया, जिसमें विभिन्न कानूनी प्राविधानों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। प्रचार.प्रसार सामग्री का वितरण किया गया तथा घरों के द्वार, वाहनों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर बेटी बचाओं बेटी पढाओं के स्टीकर लगाने का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत में बेटियों के नाम पर 10 घरों के द्वार पर नेम प्लेट लगाकर ग्रामवासियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया गया इससे बालिकाओं के प्रति सोच में सकारात्मक बदलाव आ सकेगा। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा को बढावा देने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से जनपद में संचालित समस्त योजनाओं का कैंप भी लगाया गया, ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों से संबंधित विभिन्न मुददो पर चर्चा की गई। उपरोक्तानुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोविड.19 कोरोना संबंधी गाइडलाईन एवं दिशा.निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में श्रीमती सलोनी रस्तोगी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एडिश्नल सिविल जज विजयलक्ष्मी, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान, संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी, स्टॉफ नर्स पर्मिला, डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर शिवम, डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर रेनू ृसिंह, स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं प्रोबेशनध्आई0सी0डी0एस0 कार्यालय के अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के अन्तर्गत महिला शक्ति केन्द्र, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं वन स्टॉप सेन्टर, मुजफ्फरनगर के द्वारा किया गया।
श्रीराम कॉलेज के एम0सी0ए0 के छात्रों ने लहराया परचम
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमैंट के छात्रों ने एम्0सी0ए0 षष्टम सेमेस्टर में षत प्रतिषत रिजल्ट देकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। आज एम0सी0ए0 षष्टम सेमेस्टर की परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची तैयार की गयी। इस मेरिट सूची में षष्टम सेमिस्टर मे तस्मिया मुअज्जम ने 93.57, वरूण कुमार ने 93.29, विवेक त्यागी ने 91.57 प्रतिशत अंक लेकर कॉलज में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने पर तस्मिया मुअज्जम ने बताया कि इस सफलता को पाने के लिये भगवान तथा माता-पिता और गुरूजनो का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। सभी ने अध्यापकगणों को भी षुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सभी शिक्षको की अपने-अपने पाठ्यक्रम पर विशेषज्ञता प्राप्त है, जिसके कारण किसी भी विषय को समझने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई उत्पन्न नहीं होती है। विद्यार्थियों ने कठोर परिश्रम, कॉलेज की सुविधाओं, उत्तम वातावरण तथा षिक्षण प्रणाली को अपनी सफलता का कारण बताया।
निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने कहा कि एम0सी0ए0 के छात्रो का बहुमुखी विकास दिखाई देता है। विद्यिर्थयों ने परीक्षा परिणाम से सिद्ध कर दिया की वे किसी से कम नही है।
विभागाध्यक्ष श्री निशांत राठी ने सभी छात्रों को बधाई दी। उन्होनें विभाग के सभी प्रवक्ताओं को उनके अथक परिश्रम और सतत प्रयास के लिये धन्यवाद दिया। और भविष्य में भी इसकी पुनरावृत्ति को निश्चित बताया। उन्होने बताया कि एम.सी.ए. के विद्यार्थी प्लेसमेंट में भी अग्रणी रहे है। अनेक विद्यार्थियों ने एसेन्चर, एचसीएल व टीसीएस जैसी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में स्थान प्राप्त किया है।
इस मौके पर महाविद्यालय के निदेषक डा0 आदित्य गौतम व डीन कम्प्यूटर संकाय श्री निशांत राठी के साथ प्रवक्ता नीतू सिंह, प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, अमित त्यागी, संजय कान्त त्यागी, नीतिन त्यागी, विकास शर्मा, अमित कुमार, सिद्धान्त गर्ग, श्रीकांत, श्रीला पारिक, अनुज कुमार, विनित कुमार, योगेन्द्र, हंस कुमार, मनोज पुण्डीर व दिनेष आदि ने सभी छात्रों को बधाई दी।

