वैश्विक

700 छात्रों को फर्जी रूप से canada भेजने वाला ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा गिरफ्तार

canada  700 छात्रों को फर्जी रूप से कनाडा भेजने के आरोप में ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि कनाडा घुसते समय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है. उसके एक साथी राहुल भार्गव को पहले ही 28 मार्च को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया गया था.

बृजेश मिश्रा पर आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर कनाडा के उच्च शिक्षा संस्थानों में भारतीय छात्रों को प्रवेश दिलाने की कोशिश की. उस पर छात्रों के साथ ठगी करने का आरोप लगा है.

छात्रों को अपने साथ हुई ठगी के बारे में तब पता चला जब, उन्होंने परमानेंट रेजिडेंस के लिए अर्जी दी थी. जांच में पता चला कि संस्थानों की ओर से दिये गये ऑफर लेटर फर्जी थे. उसी के बाद जालंधर के ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा का नाम सामने आया.

कनाडा में तीन साल से रह रहे 700 भारतीय छात्रों पर निर्वासन का खतरा मंडराने लगा है. कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने सभी भारतीय छात्रों को निर्वासन पत्र जारी किया है. अधिकतर छात्र पंजाब से हैं.

canada से निर्वासन का सामना कर रहे भारतीय छात्रों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मदद की गुहार लगायी थी. छात्रों ने पत्र लिखकर इस मामले में टास्क फोर्स गठन करने की मांग की थी. छात्रों ने सरकार से आर्थिक मदद की भी गुहार लगायी थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − fourteen =