उत्तर प्रदेश

Barabanki- 17 वर्षीय नाती के शव के साथ रह रही थी नानी

Barabanki मोहल्ला मोहरीपुरवा के एक मकान में मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग महिला को अपने 17 वर्षीय नाती के शव के साथ रहते पाया गया है. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि करीब 10 दिन पुराने शव से भीषण दुर्गंध आ रही थी. एक मकान से दुर्गंध आने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया और बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि नगर कोतवाली के मोहारीपुरवा मोहल्ले के निवासियों ने रविवार को पुलिस को सूचित किया कि एक मकान से आने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने बताया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम जब घर में दाखिल हुई तो उसने देखा कि करीब 65 साल की वृद्ध महिला मिथिलेश अपने 17 साल के नाती के शव के पास बैठी थी और शव से भीषण दुर्गंध आ रही थी.

स्थानीय लोगों के अनुसार, मिथिलेश मानसिक रोगी है और करीब छह साल पहले उसकी बड़ी बेटी और दामाद की मृत्यु होने के बाद से ही नाती उसके साथ रहता था. पुलिस ने बताया कि मिथिलेश के इलाज की व्यवस्था की जा रही है. पुलिस क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह ने बताया कि मृत किशोर की उम्र करीब 17 साल होगी. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

बीनू सिंह ने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा. उन्होंने बताया की मिथिलेश के पति सरकारी नौकरी में थे और उनकी मृत्यु के बाद घर का खर्च पेंशन से चलता था. मिथिलेश की दो बेटियां हैं जिनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है जबकि दूसरी बेटी लखीमपुर खीरी में रहती है और उसे घटना की सूचना दे दी गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21727 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 16 =