वैश्विक

पीएम मोदी और बाइडेन के बयान से बौखलाया Pakistan, अमेरिकी दूतावास को किया तलब

पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पिछले हफ्ते के जॉइंट स्टेटमेंट पर चिंता और निराशा जताते हुए Pakistan के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख को तलब किया है. अगर आप नहीं जानते तो बता दें पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान दोनों ही देशों के नेताओं ने आतंकवाद को पनाह देने के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल करने के लिए पाकिस्तान को वार्निंग दी थी. पीएम मोदी और जो बाइडेन ने पाकिस्तान से सुनिश्चित करने को कहा था कि उसके क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकवादी हमलों के लिए बेस के रूप में न किया जाए.

यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैट मिलर ने डेली न्यूज ब्रीफिंग में रिपोर्टर्स से कहा कि,Pakistan  ने आतंकवादी समूहों का मुकाबला करने के लिए काफी जरुरी कदम उठाये हैं. लेकिन, वाशिंगटन ने और भी अधिक कदम उठाये जाने की बात कही है.

हम लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद और उनके अलग-अलग प्रमुख संगठनो सहित सभी आतंकवादी समूहों को नष्ट करने के लिए कदम उठाने के महत्व पर भी लगातार कायम रहे हैं. हम इस मामले को पाकिस्तानी अधिकारियों एक समक्ष नियमित रूप से उठाएंगे

दोनों ही देशों के नेताओं द्वारा दिए गए बयाने से पाकिस्तान बौखला गया और उसने आरोप लगाया कि, दोनों ही नेताओं ने जॉइंट स्टेटमेंट में एकतरफा और भ्रामक रिफरेन्स दिए हैं. Pakistanके विदेश मंत्रालय ने बताया कि, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका को ऐसे बयान जारी करने से बचना चाहिए जिसकी वजह से आधारहीन और राजनीति से प्रेरित बातों को बढ़ावा मिले.

पाकिस्तान और अमेरिका के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग इस समय काफी अच्छे तरीके से प्रगति के तरफ बढ़ रहा हैं. भरोसा और सूझबूझ पर आधारित एक सक्षम माहौल, पाकिस्तान-अमेरिका को और मजबूत करने की जरुरत है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21727 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − four =