Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सनातन धर्म सभाभवन के शंकर स्वरूप बंसल बने अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सनातन धर्म सभा रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर कि आज साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से शंकर स्वरूप बंसल को अध्यक्ष तथा दीपक मित्तल को सचिव एवं अंजुल भूषण गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए आम सभा ने आज निर्वाचित पदाधिकारियों को ही शेष कार्यकारिणी चुनने का अधिकार दिया।
इससे पूर्व सनातन धर्म सभा के निवर्तमान अध्यक्ष और निर्वाचित आजीवन संरक्षक नरेंद्र गुप्ता बॉस ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर साधारण सभा से अनुरोध किया कि वह सनातन धर्म सभा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव करें ,जिसके लिए उन्होंने अध्यक्ष पद पर शंकर स्वरूप बंसल एवं सचिव पद पर निवर्तमान सचिव दीपक मित्तल का नाम रखा ।
जिसे ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया गया। गौरतलब है कि शंकर स्वरूप बंसल पूर्व विधायक विष्णु स्वरूप के पुत्र हैं तथा वह शिव मूर्ति संचालक मंडल सहित कई अन्य संस्थाओं के भी पदाधिकारी हैं।  दीपक मित्तल रामलीला सभा  शहर मुजफ्फरनगर , शिव मूर्ति संचालक मंडलऔर कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाई स्कूल के भी पदाधिकारी है! इस अवसर पर मन्त्री दीपक मित्तल ने सनातन धर्म सभा और उससे जुड़ी संस्थाओं की प्रगति से साधारण सभा को अवगत कराया तथा इस बात का वादा किया कि कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाई स्कूल को बहुत जल्द इंटर कालेज की मान्यता दिलाई जाएगी।
साधारण सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल ने बताया कि सभा की आय वृद्धि के लिए सभी किरायेदारों से नया  किरायानामा कराया गया है जिससे प्रति ३ वर्षों में १०प्रतिशत किराया वृद्धि हो जाया करेगी। अध्यक्ष चुने जाने पर शंकर स्वरूप बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि सनातन धर्म सभा को हम सब मिलजुल कर नई बुलंदियों पर पहुंचाएंगे तथा सनातन धर्म सभा को धार्मिक और सामाजिक कार्यक्षेत्र में आम जनों से जोड़ने का कार्य करेंगे। आम सभा की बैठक में १०० से अधिक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =