fire
उत्तर प्रदेश

Sultanpur: आत्मदाह का प्रयास का प्रयास करने वाली पीड़िता की मौत, कई बार युवक कर चुका दुष्कर्म

Sultanpur बीते दिनों आत्मदाह करने के लिए झुलसी युवती की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. गौरतलब हो कि दो बच्चों का पिता, इस युवती को शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा. युवती गर्भवती हो गई तो उसने विवाह से इंकार कर दिया था, जिसके बाद किशोरी ने आत्मदाह करने के लिए अपने आप को आग के हवाले कर दिया था.

दरअसल, मामला है गोसाईगंज थाना क्षेत्र का है. जहां इसी थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो बच्चों के पिता ने गांव की ही एक युवती को अपने प्रेम के मकड़जाल में फंसा लिया. युवती को शादी का झांसा देकर इस व्यक्ति ने ना सिर्फ उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया बल्कि उसे गर्भवती भी कर दिया.


गर्भवती होने के बाद युवती ने विवाह के लिए कहा तो आज-कल कह कर उसे अंधेरे में रखता रहा और लगातार कहने के बाद भी जब युवक ने शादी नही की तो युवती ने बीते 18 जून को अपने आप को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था. बीती रात इलाज के दौरान इस गर्भवती युवती की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

वहीं इस घटना के बाद 19 जून को परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ गोसाईगंज थाने में तहरीर दी थी. तहरीर मिलते ही पुलिस ने न सिर्फ आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया बल्कि रात तक उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − six =