Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जून-२०२३ की परीक्षा के संबंध में ली बैठक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News प्राविधिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी इंजीनियरिंग, फार्मेसी एवं अन्य पाठ्यक्रमों हेतु आयोजित सम सेमेस्टर/वार्षिक परीक्षा, जून-२०२३ की परीक्षाएं दिनांक २८-०६-२०२३ से २०-०७-२०२३ तक दो पालियों में (पूर्वाहन ०९ः०० बजे से अधिकतम् १२ः०० बजे तक व अपराह्न ०२ः०० बजे से अधिकतम् ०५ः०० बजे तक) जनपद के तीन परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।
जनपद मुजफ्फरनगर में ०३ परीक्षा केन्द्रों पर नकल विहीन, निर्विघ्न एवं शुचितापूर्वक सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज परीक्षा पूर्व एक बैठक का आयोजन जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में सभी केन्द्राध्यक्ष, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक केन्द्र अधीक्षकों, नोडलॅप्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक के साथ दिशा-निर्देश प्रदान करने हेतु किया गया। बैठक में उपरोक्त परीक्षा के जनपदीय नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, विद्युत विभाग के एसडीओ एवं अधि०अभियन्ता डी०सी०शर्मा, एसीएमओ डॉ० प्रशान्त कुमार, एआरएम रोडवेज भुवनेश्वर कुमार आदि उपस्थित थे। 
जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने दिनांक २८ जून २०२३ से दो पालियों में प्रारंभ होने वाली प्राविधिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश परीक्षा-२०२३ के बारे में सभी केन्द्र अधीक्षकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेट्स को निर्देशित किया कि वे परीक्षा के दौरान विद्युत एवं इन्टरनेट की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बैक-अप भी रखें। परीक्षा केन्द्रों पर शासन के निर्देशानुसार पुलिस व्यवस्था, क्लॉक रूम, शौचालय, पेयजल आदि समस्त व्यवस्थाएं भी पहले से ही देख लें। कॉवड़ के दौरान परीक्षार्थियों को समस्या न रहे, इसके लिए भी केन्द्र अधीक्षक विशेष ध्यान दें।
 अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि तीनों परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र अधीक्षक अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए नकल विहीन, निर्विघ्न एवं शुचितापूर्वक सकुशल परीक्षा सम्पन्न करायें। उन्होंने सभी केन्द्राध्यक्षों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट्स व सहायक केन्द्र अधीक्षकों से परीक्षा की तैयारी, कक्ष निरीक्षक, सीसीटीवी कैमरा इत्यादि के सम्बंध में जानकारी भी प्राप्त की।
        बैठक का संचालन करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने २८ जून २०२३ से प्रारंभ होकर २० जुलाई २०२३ तक आयोजित होने वाली प्राविधिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की इंजीनियरिंग, फार्मेसी एवं अन्य पाठ्यक्रमों हेतु आयोजित सम सेमेस्टरध्वार्षिक परीक्षा, जून-२०२३ के सफल एवं सकुशल संचालित करने के सम्बन्ध में बताया कि यह परीक्षा जनपद के  ०३ परीक्षा केन्द्रों राजकीय इण्टर कॉलेज, गाँधी पॉलीटेक्निक एवं राजकीय पॉलीटेक्निक जटवाड़ा-जानसठ में आयोजित की जाएगी। डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने प्राप्त शासनादेश में उल्लिखित निर्देशों के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। 
        जनपद नोडल/प्रधानाचार्य-राजकीय पॉलीटेक्निक जानसठ आकाश बाजपेयी ने इंजीनियरिंग, फार्मेसी एवं अन्य पाठ्यक्रमों हेतु होने वाली परीक्षा से सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों पर की जाने वाली पैंकिग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करायी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + one =