Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-मुल्क की तरक्की के लिए उठे लाखों हाथ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मोहब्बत और परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह पर ईद उल अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा हुई। लाखों लोगों ने खुदाग की बारगाह में सजदा किया। खुतबे के बाद इमाम ने कौम और मुल्क में तरक्की के लिए दुआ कराई। डीएम और एसएसपी ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद पेश की।
जनपद में बकरीद का त्योहार परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नमाज के बाद कुर्बानी की गई। शहर के मुख्य ईदगाह और स्थानीय मस्जिदों में भी ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। ईदगाह में मौलाना अब्दुल्लाह ने नमाज अदा कराई। मौलाना ने खुतबे में गरीब और जरूरतमंद की मदद करने की हिदायत की।
उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा का त्योहार हमें त्याग और अल्लाह की मर्जी के हिसाब से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अगर हम गरीब और जरूरतमंद और अपने मिलने वालों का ख्याल नहीं रखते तो हमारा जीवन निरर्थक है। शहर काजी तनवीर आलम ने लोगों से अपील की की कुर्बानी घरों के बाहर न करें।
उन्होंने सफाई का भी विशेष ख्याल रखने की बात कही। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन लोगों को बकरीद की मुबारकबाद देने के लिए ईदगाह पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनपद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
इस दौरान जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर शर्मा, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत,सिटी मजिस्टेªट, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह,एसडीएम सदर परमानन्द झा, शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − one =