उत्तर प्रदेश

जानसठ/Muzaffarnagar News: विधायक मदन भैया व चंदन चौहान ने चन्द्रशेखर का जाना हाल

जानसठ/सहारनपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भीम आर्मी चीफ पर हुए जानलेवा हमले की सूचना पर राष्ट्रीय लोकदल के खतौली विधायक मदन भैया लखनऊ से सीधे सहारनपुर अस्पताल में चंद्रशेखर का हाल जानने पहुंचे और उन्होंने भीम आर्मी चीफ का हालचाल जाना।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। भीम आर्मी चीफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर देवबंद में हुए जानलेवा हमले की सूचना पर लखनऊ से राष्ट्रीय लोकदल के खतौली विधायक मदन भैया सीधे अस्पताल में उनका स्वास्थ्य हालचाल जानने के लिए पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है।
जो सोचने का विषय है। और सरकार पर प्रश्न चिन्ह भी है।उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जो भी हमलावर रहे हैं उन्हें शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत राठी एवं यशपाल प्रधान नगला दुहेली साथ रहे।
भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखद उर्फ रावण पर बीती कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। चन्द्रशेखर पर हुए हमले के बाद से ही विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने सहारनपुर पहंुच कर भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर का हाल जानने के लिए अस्पताल पहंुच रहे हैं। इसी संदर्भ मे मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से रालोद विधायक विधायक चन्दन सिंह चौहान ने सहारनपुर पहंुच कर भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर का हाल जाना। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =