Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ईद की जिलाधिकारी व एसएसपी ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा ईद-उल-अजहा त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में भ्रमण किया तथा ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की। इस दौरान स्थानीय लोगों को दी गयी ईद की शुभकामनाएं। 
ईद-उल-अजहा त्यौहार को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु जिलाधिकारी अरविन्द मल्लपा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा पुलिस बल के साथ निरंतर जनपद में भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है जिसके परिणामस्वरुप ईद की नमाज को जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण में तथा सकुशल सम्पन्न कराया गया। 
धार्मिक स्थल/ईदगाह का निरीक्षण करते हुए धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी गयी तथा आपसी सौहार्द को बनाये रखने की अपील की गयी। इसके साथ ही द्वारा डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को सतर्क दृष्टि रखते हुए डियूटी करने, साम्प्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया
साथ ही स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
जनपदीय भ्रमण के दौरान ड्रोन कैमरों से संवेदनशील स्थानों तथा मकानों की छतों की निगरानी भी की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यानारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर आयुष विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण के अलावा समाज के गणमान्य लोगों में शहर काजी, मुफ्ति जुल्फिकार, समाजसेवी गौहर सिद्दीकी, शौकत अंसारी, इसराइल पहलवान आदि मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =