Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar -पत्नी की हत्या कर खुद भी मारी गोली, सड़क पर तड़पती रही तमन्ना

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शादी कराने वाले बिचौलिया से नाराज दम्पत्ति ने बिचौलिये के घर पहुंचकर हंगामा किया और बिचौलिये के न मिलने पर एक पडौसी ने चिल्लाने की वजह पूछी तो युवक ने गुस्से में आकर उस पर फायरिंग कर दी तथा अपनी पत्नी को मोटरसाईकिल पर बैठाकर वहां से चला गया।

गांव के बाहर पहुंचकर उसने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला में हुई इस घटना की जानकारी भोपा पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव मखियाली निवासी नसीम की शादी गाजियाबाद की लोनी निवासी तमन्ना के साथ 4 महीने पहले हुई थी। पुलिस के मुताबिक, नसीम (25) और तमन्ना (22) की शादी नसीम के मौसेरे भाई सद्दाम ने कराई थी।

शादी के बाद पति, पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी दोनों सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में नसीम ने सद्दाम को फोन किया। कहा कि दोनों की शादी कराकर गलत किया। इसके बाद शुक्रवार सुबह 5.30 बजे नसीम अपनी पत्नी तमन्ना को बाइक में बैठाकर सद्दाम के घर गादला गांव पहुंच गया।
नसीम ने सद्दाम के घर के बाहर पहुंचकर उसको आवाज लगाई। लेकिन, सद्दाम घर के बाहर नहीं निकला।

वह अंदर ही छिप गया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाला साबिर बाहर आ गया। उसने नसीम से चिल्लाने की वजह पूछी? नाराज नसीम ने साबिर पर फायरिंग कर दी। इसके बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए।

यहां से नसीम, पत्नी तमन्ना को बाइक पर बैठाकर निकल गया। थोड़ी दूर में जाकर उसने बाइक रोकी और पत्नी तमन्ना के सीने पर गोली मार दी। इसके बाद नसीम ने खुद को गोली मार ली। एसपी देहात ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। जांच की जा रही है।

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सीने में गोली लगने के बाद तमन्ना सड़क पर तड़पती रही। हालांकि, आसपास के लोग उसकी मदद करने की बजाए वीडियो बनाते रहे। पुलिस के पहुंचने से पहले तमन्ना ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया।

मौसेरे भाई बिचोलिया सद्दाम को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने पर बैठाया हुआ है। जानकारी मिली है कि नसीम शादी से पहले सउदी अरब में था। वहां वो बतौर ड्राइवर काम करता था। उसके पास पिस्टल कहां से आई, क्या उसका कोई आपराधिक इतिहास है। पुलिस इस बारे में भी जांच-पड़ताल कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − nine =