Muzaffarnagar : वरिष्ठ लिपिक राकेश शर्मा हुए सेवानिवृत्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। बेसिक शिक्षा विभाग नगरीय क्षेत्र के बडे बाबू राकेश शर्मा आज अपने पद से सेवा निवृत्त हो गए। उनके सम्मान में
विदाई समारोह पूर्वी पाठशाला झांसी की रानी पर आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे बीएसए शुभम शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होने अपने सम्बोधन मे राकेश शर्मा को भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि राकेश शर्मा विभागीय कार्यो मे पूर्णतः दक्ष रहे और विभाग ने इनकी सेवाओं का समय-समय पर लाभ उठाया। उन्होने राकेश शर्मा को परामर्श दिया कि वे सरकारी नौकरी से सेवा निवृत्त होने के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में अपनी सक्रियता बनाए रखें।
विदाई समारोह में नगर शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी, श्यामवीर शर्मा, सुधीर आदि ने अपने विचार रखे। समारोह का संचालन विकल जैन व राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अपने सम्बोधन मे सेवा निवृत्त हुए राकेश शर्मा ने विभागीय अधिकारियो एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान यदि उनके किसी कार्य से किसी साथी को कोई ठेस लगी हो तो वे उसके लिए क्षमा चाहते हैं। उनकी सेवाएं विभाग के प्रति रिटायमेन्ट के बाद भी समर्पित रहेंगी।

