Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रोटरी क्लब Muzaffarnagar मेन का अधिष्ठापन समारोह आयोजित

Muzaffarnagar । रोटरी क्लब मेन का अधिष्ठापन समारोह सर्कुलर रोड स्थित रोटरी भवन में धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती दीपा खन्ना उपस्थित हुई।

उन्होंने रोटरी क्लब की नई टीम में अध्यक्ष मुकेश लाल एडवोकेट एवं सचिव गिरिराज माहेश्वरी को शपथ दिलाई और बाद में उनकी टीम को वर्ष 2023-24 के लिए सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी। नई टीम में डॉक्टर रविंद्र कोषाध्यक्ष भरत सिंह (पास्ट प्रेसिडेंट ), डॉक्टर एम0एल0गर्ग (ट्रेनर), सचिव अनिल गर्ग, जिला कम्युनिटी सर्विस डॉक्टर कुलदीप चौहान, वोकेशनल सर्विस कीमती लाल जैन, पी आर ओ हंस वर्मा डॉ विनोद कुशवाहा को नई जिम्मेदारी दी गई।

अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती दीपक खन्ना ने रोटरी बंधुओ को बताया कि वे रोटरी की सदस्यता में वृद्धि करें। उन्होंने सुझाव दिया कि वे अपने परिवार की महिलाओं को जो एनी कहलाती हैं उन्हें भी रोटरी क्लब में शामिल करें।

इससे सदस्य संख्या बढ़ेगी और कार्य करने में अधिक गतिशीलता आएगी। आगामी वर्ष के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अशोक गुप्ता द्वारा जो सेवा कार्य निश्चित किए गए हैं उन्हें भी क्लब द्वारा पूरा करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर डॉ एम एल गर्ग, डॉक्टर रोहित गोयल, डॉक्टर कुलदीप चौहान, प्रभात शर्मा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। गिरिराज माहेश्वरी ने बैठक के उपरांत सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =