उत्तर प्रदेश

Sultanpur: चार ट्रक लुटेरे गिरफ्तार,12 जून को हुए हत्याकांड का खुलासा

Sultanpur उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर में बीते 12 जून को हाईवे किनारे अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर फेंके गए शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान ट्रक ड्राइवर के रूप में हुई, जिसका ट्रक लूटकर बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था और मौके से फरार हो गए थे. बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य आरोपियों को तलाश जारी है.

दरअसल मामला है बीते 12 जून का है. जहां कुड़वार थानाक्षेत्र में लखनऊ वाराणसी हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव फेंक दिया गया था. पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने अज्ञात के रूप में इसका अंतिम संस्कार कर दिया. बाद में इसकी पहचान अंबेडकर नगर के जैतपुर के रहने वाले रमेश कुमार के रूप में की गई. जानकारी ये हुई की रमेश ट्रक चलाता था.

मृतक की पहचान के साथ ही साथ पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की और देवरिया के रहने वाला रामाज्ञा उर्फ संजय कनौजिया, गाजियाबाद के राजेश यादव, बिहार के रहने सुमित कुमार विदेश्वरी यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से लूटी गई ट्रक, हत्या में प्रयुक्त गमछा और मृतक का ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद कर लिया.

Sultanpur पुलिस की माने तो रमेश के साथ उस दिन दूसरी ट्रक से रामाज्ञा सहित अन्य साथी अमेठी जनपद में आए हुए थे. वहीं पर मौका पाकर रामाज्ञा ने अपने साथियों के साथ मिलकर गमछे से गला दबाकर रमेश को मौत के घाट उतार दिया और उसका शव कुड़वार थानाक्षेत्र में लखनऊ वाराणसी हाईवे किनारे फेंक कर ट्रक को बिहार लेकर चले गए.

वहां उन्होंने ट्रक का रंग भी बदलवा दिया. सर्विलांस, स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस लगातार इस मामले में हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थी. इसी बीच मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना लगी की कुछ लोग एक ट्रक बेचने आए हुए हैं, जिस पर हरकत में आई पुलिस ने रामाज्ञा, राजेश यादव, सुमित और विंदेश्वरी को हिरासत में लेकर पूंछतांछ करने लगी. पुलिस को शंका हुई तो उन्होंने कड़ाई शुरू की जिसके बाद इन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + three =