फिल्मी चक्कर

Chandu Champion बनकर एक बार फिर Karthik Aryan थियेटर्स में मचाएंगे धमाल

निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक कबीर खान और सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने हाथ मिलाया है. बता दें कि तीनों जून 2024 में ईद उल-अज़हा के अवसर पर एक मनोरंजक फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के साथ त्योहार का जश्न मनाने की योजना बनाई है. इस फिल्म की कहानी हार न मानने की असाधारण असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है.

Karthik Aryan ने पुष्टि की कि वह बजरंगी भाईजान प्रसिद्ध कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनय करेंगे, जिसे साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया जाएगा. अब सत्यप्रेम की कथा की सफलता के बाद कार्तिक ने फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म चंदू चैंपियन के रिलीज डेट की घोषणा की. स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जून 2024 में ईद उल-अज़हा के अवसर पर रिलीज होने की उम्मीद है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


चंदू चैंपियन की कहानी एक खिलाड़ी की असाधारण असल जीवन की कहानी है, जिसमें उसकी कभी हार न मानने की भावना को दर्शया गया हैं. फिल्म के साथ, दर्शक कार्तिक को एक रियल लाइफ की कहानी पर आधारित फिल्म करते देखेंगे जिसमें वह लीड चंदू का किरदार निभाएंगे. चूंकि यह मेगा प्रोजेक्ट साजिद और कबीर को एक बार फिर साथ लाएगा, यह फिल्म कार्तिक और कबीर के पहले सहयोग को भी चिह्नित करेगी. दर्शक इसकी घोषणा के समय से ही फिल्म को लेकर उत्साहित थे.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 2 =