उत्तर प्रदेश

Kaushambi: प्रेमी के लिए राहुल से रागिनी: शारीरिक संबंध बनाए, अब साथ रहने से इनकार

Kaushambi युवक पर प्रेम का खुमार ऐसा चढ़ा कि उसने अपने पुरुष प्रेमी के लिए अपना लिंग बदलवा लिया. हद तो तब हो गई युवक ने मंदिर में शादी भी किया और शारीरिक संबंध भी बनाए, लेकिन अब प्रेमी साथ रहने से इनकार कर दिया.

कौशाम्बी  का रहने वाला राहुल जो की नौटंकी में नाचने का काम करता है. वर्ष 2016 में पड़ोसी गांव के युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया. शादी का झांसा देकर के कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया. राहुल ने आरोप लगाया है कि कि वह अपने प्रेमी के लिए राहुल से रागिनी बन गई. लिंग परिवर्तन के बाद शादी भी किया और अब मुझे पत्नी की तरह रखने से प्रेमी इंकार कर रहा है.

 लिंग परिवर्तन में लगभग डेढ़ साल से अधिक का समय लगता है. इसके लिए न्यूरोलॉजिस्ट, मनोवैज्ञानिक, प्लास्टिक सर्जन और स्त्री रोग विशेषज्ञ का पैनल मरीज की काउंसलिंग करता है . आठ से 10 सेशन होने के बाद मनोचिकित्सक इस प्रक्रिया के लिए मुहर लगाता है. छह महीनेहारमोंस बदलने की प्रक्रिया चलती है, इसके बाद सर्जरी की जाती है.

खास बात यह है कि पुलिस भी मामले में मुकदमा लिखने में सोच विचार कर रही है.कौशांबी कोतवाली इंस्पेक्टर महेश चंद का कहना है कि मामला बेहद पेचीदा है. रागिनी बने युवक ने कुकर्म की बात कही है लेकिन किस अस्पताल से सर्जरी की गई इस पर जांच जारी है. मामले की जांच होने के बाद उसी धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =