खेल जगत

Ajit Agarkar बनें भारतीय चयन समिति के नये अध्यक्ष

Ajit Agarkar सीनियर पुरुष क्रिकेट चयन समिति के नये अध्यक्ष बन गये हैं. उन्होंने पहले ही आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था. सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने पुरुष चयन समिति में एक चयनकर्ता के पद के लिए आवेदकों का साक्षात्कार लिया.

तीन सदस्यीय सीएसी ने सर्वसम्मति से उक्त पद के लिए अजीत अगरकर की सिफारिश की. भारत के पूर्व ऑलराउंडर अजीत अगरकर ने 26 टेस्ट, 191 वनडे और चार टी20 आईई में देश का प्रतिनिधित्व किया है. साथ ही उन्होंने 110 प्रथम श्रेणी, 270 लिस्ट ए और 62 टी20 मैच खेले हैं. एक तेज गेंदबाज के रूप में वह 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित उद्घाटन टी20 विश्व कप में भारत की विजयी टीम का हिस्सा थे.

उनके पास अभी भी वनडे में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने 21 गेंद में बनाया था. उनके बल्ले से 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वह अर्धशतक निकला था. उन्होंने लगभग एक दशक तक सबसे तेज 50 एकदिवसीय विकेट तक पहुंचने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. उन्होंने केवल 23 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है. संन्यास के बाद अगरकर मुंबई की टीम के मुख्य चयनकर्ता थे.

Ajit Agarkar आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग दल का हिस्सा भी रहे. समिति ने वरिष्ठता (टेस्ट मैचों की कुल संख्या) के आधार पर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष की भूमिका के लिए अगरकर के नाम की सिफारिश की. अब अगरकर की अगुवाई में ही नयी चयन समिति एशिया कप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी. चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद से चयनसमिति के अध्यक्ष का पद खाली था.

पुरुष चयन समिति : Ajit Agarkar (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला, श्रीधरन शरथ.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =