Meerut: दिनदहाड़े आसिफ भारती की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या, भाई की भी इसी तरह हत्या हुई थी
Meerut दिनदहाड़े एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर छलनी कर दिया गया. जिसकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई. मृतक का नाम आसिफ भारती है, जो मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सिद्धीक नगर का रहने वाला था. जानकारी के मुताबिक दो बाइकों पर सवार चार से पांच अज्ञात बदमाश आए और उसके ऊपर गोलियों की बरसात कर फरार हो गए. घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया.
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहने वाला आसिफ भारती खुद को गौ रक्षक बताता था. हालांकि एक हत्या के मामले में अभी एक महीना पहले ही जमानत पर बाहर आया था. आसिफ स्कूटी से जा रहा था, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों के द्वारा उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
आसिफ और उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों की पहले से ही रंजिश चल रही थी. इसके पहले आसिफ के भाई की भी हत्या कुछ इसी तरह की गई थी और मृतक खुद भी हत्या के मामले में पिछले काफी समय से जेल में बंद था.

