उत्तर प्रदेश

Baghpat: चोरी के लिए एक फॉर्महाउस में घुसकर महिला से बलात्कार कर फरार

Baghpat  सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों ने हाल ही में चोरी के लिए एक फॉर्महाउस में घुसकर दंपति को बंधक बना लिया था. फिर महिला से बलात्कार कर फरार हो गए थे. इस वारदात के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बागपत के एसपी अर्पित विजय वर्गीय के निर्देश पर कई पुलिस टीम लगी थी. आज हुई मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एएसपी ने बताया कि यह मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र का है. यहां मेरठ बागपत हाइवे के पास स्थित एक फार्महाउस की देखरेख बिहार के रहने वाले पति-पत्नी किया करते हैं. 4 जुलाई की रात फार्महाउस की दीवार फांदकर दो बदमाश घुस गए थे और फार्महाउस में रह रहे दंपति को बंधक बनाकर महिला के साथ बलात्कार किया और फार्महाउस से पंखा और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए.

रविवार की सुबह पुलिस को क्षेत्र के जंगल में बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी. गोली लगने से संजीव नाम का सिपाही घायल हो गया. तब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. इसमें गाजियाबाद के रहने वाले दो बदमाश आबिद व रसीद घायल हो गए. तब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल सभी घायलों इलाज चल रहा है. पुलिस इन बदमाशों का इतिहास खंगालने में जुटी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21193 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + fifteen =