खेल जगत

डोप टेस्ट में फेल हुए गोला फेंक खिलाड़ी Karanveer SINGH, फेडरेशन कप में जीता था कांस्य पदक

गोला फेंक खिलाड़ी Karanveer SINGH हाल ही में प्रतियोगिता से बाहर हुई डोप जांच में विफल रहे, जिसके बाद अगले सप्ताह बैंकॉक में होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भारतीय टीम से उन्हें बाहर कर दिया गया.

पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में प्रशिक्षण लेने वाले करणवीर को इससे पहले 12-16 जुलाई तक होने वाली इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप के लिए 54 सदस्यीय भारतीय टीम में नामित किया गया था. भारतीय टीम शनिवार रात थाईलैंड के लिए रवाना होगी.

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला से जब करणवीर के डोप जांच में विफल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘हां, यह सही है.’इस डोप जांच सही तारीख और प्रतिबंधित पदार्थ के नाम की जानकारी नहीं दी गयी है. इससे पहले भारतीय टीम के एक सूत्र ने कहा था कि करणवीर को नयी दिल्ली और बेंगलुरु से थाईलैंड के लिए रवाना होने वाली टीम से बाहर किया जा सकता है.

Karanveer SINGH ने मई में फेडरेशन कप में 19.05 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता था, जबकि जून में राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप में 19.78 मीटर के प्रयास के साथ वह एशियाई रिकॉर्ड धारक तजिंदरपाल सिंह तूर के बाद दूसरे स्थान पर थे. वह मौजूदा सत्र की सूची में एशियाई खिलाड़ियों में छठे स्थान पर हैं.करणवीर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20.10 मीटर है, जो उन्होंने पिछले साल राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप के दौरान हासिल किया था.तूर अब एशियाई चैंपियनशिप में पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में अकेले भारतीय होंगे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + fifteen =