खेल जगत

ईडन गार्डन्स में ICC World Cup 2023 टिकट की कीमतों का हुआ ऐलान

ICC World Cup 2023  ईडन गार्डन्स में होने वाले आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दर्शकों को कम से कम 900 रुपये खर्च करने होंगे. इस साल भारत वर्ल्ड कप का मेजबान है. भारत के 10 शहरों में वर्ल्ड के सभी मैच खेले जायेंगे. यह वैश्विक टूर्नामेंट पांच अक्टूबर से शुरू होगा. इसका फाइनल 19 नवंबर को खेला जायेगा.

कैब ने आज जो टिकटों की दरें जारी की हैं, उसके मुताबिक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले तथा सेमीफाइनल के टिकट 900 रुपये (अपर टीयर) से तीन हजार रुपये (बी, एल ब्लॉक) के बीच होंगे. इन दो मुकाबलों के लिए अन्य टिकट 1500 रुपये (डी, एच ब्लॉक) और 2500 रुपये (सी, के ब्लॉक) के होंगे. ईडन गार्डन्स को विश्व कप के पांच मैचों की मेजबानी मिली है और यहां 63,500 दर्शकों के बैठने की क्षमता है.

बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच यहां होने वाले मुकाबले की टिकट सबसे कम 650 रुपये (अपर टीयर) की होगी. इसके अलावा अन्य टिकट 1000 रुपये (डी एवं एच ब्लॉक) और 1500 रुपये (बी, सी, के, एल ब्लॉक) के होंगे. इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के दोनों मुकाबलों के टिकट 800 रुपये (अपर टीयर), 1200 रुपये (डी, एच ब्लॉक), 2000 रुपये (सी, के ब्लॉक) और 2200 रुपये (बी, एल ब्लॉक) के होंगे. सभी मुकाबले दोपहर दो बजे से खेले जायेंगे.

ICC World Cup 2023 के मैच

28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश

31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

05 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

12 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

16 नवंबर – दूसरा सेमीफाइनल

भारत का वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 8 अक्टूबर, चेन्नई

भारत बनाम अफगानिस्तान – 11 अक्टूबर, दिल्ली

भारत बनाम पाकिस्तान – 15 अक्टूबर, अहमदाबाद

भारत बनाम बांग्लादेश – 19 अक्टूबर, पुणे

भारत बनाम न्यूजीलैंड – 22 अक्टूबर, धर्मशाला

भारत बनाम इंग्लैंड – 29 अक्टूबर, लखनऊ

भारत बनाम श्रीलंका – 2 नवंबर, मुंबई

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – 5 नवंबर, कोलकाता

भारत बनाम नीदरलैंड – 11 नवंबर, बेंगलुरु

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 10 =