खेल जगत

Wimbledon 2023: Rohan Bopanna और Matthew Ebden की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

Rohan Bopanna-Matthew Ebden  की जोड़ी ने मंगलवार को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. बोपन्ना-एब्डेन की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में नीदरलैंड के डेविड पेल और अमेरिका के रेसी स्टेडलर की जोड़ी को हराया. इस जीत के साथ वह दोनों पुरुष युगल के अंतिम-16 दौर में पहुंच गए हैं.

बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी ने दो घंटे, 19 मिनट तक चले प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में अमेरिका के स्टैल्डर और नीदरलैंड के पेल की जोड़ी को 7-5, 4-6, 7-6 (10-5) से हराया. Rohan Bopanna-Matthew Ebden  का अगला मुकाबला नीदरलैंड के टालोन ग्रिक्सपुर और बार्ट स्टीवंस की जोड़ी से होगा. जिन्होंने दूसरे दौर के एक अन्य मुकाबले में ब्राजील के मार्सेलो मेलो और ऑस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स की जोड़ी को सीधे सेट में 7-5, 6-4 से हराया.

Rohan Bopanna-Matthew Ebden ने सोमवार को जैकब फर्नले और जोहानस की ब्रिटिश जोड़ी को हराया था. बोपन्ना और एब्डेन महज एक घंटे में 7-5, 6-3 से जीत के साथ 16वें राउंड में पहुंच गए थे. बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी ने पिछले मुकाबले में धीमी शुरुआत की और 1-3 से पिछड़ गए. हालांकि, इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने समय पर अपनी लय पकड़ ली और स्कोर 4-4 से बराबर कर लिया था. ब्रिटिश जोड़ी ने भी थोड़ी टक्कर दी, लेकिन बोपन्ना और एब्डेन ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और शानदार जीत दर्ज की.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 19 =