खेल जगत

Novak Djokovic ने जीता यूएस ओपन

Novak Djokovic ने US ओपन 2023 का खिताब जीत लिया है. फाइनल में उन्होंने रूस के डेनियल मेदवेदेव को हराया. ये Novak Djokovic का 24वां ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड  है और चौथा यूएस ओपन मेंस सिंगल्स टाइटल है.उन्होंने अपना 24वां ग्रैंड स्लैम जीतकर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व टेनिस स्टार मार्गरेट कोर्ट की बराबरी कर ली. Novak Djokovic 24 ग्रैंड स्लैम जीतने के साथ ही मेंस सिंगल्स में सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

न्यूयॉर्क के मार्गरेट कोर्ट में खेले गए फाइनल मुकाबले में Novak Djokovic ने डेनियल मेदवेदेव को कड़े मुकाबले में 6-3, 7-6, 6-3 से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया. 36 साल के जोकोविच ने पहला सेट को 6-3 के स्कोर से आसानी से जीत लिया. दूसरे सेट में मेदवेदेव ने वापसी की कोशिश की और जोकोविच को कड़ी टक्कर भी दी लेकिन, Novak Djokovic ने दूसरा सेट भी 7-6 से अपने नाम कर लिया.

तीसरे सेट में जोकोविच ने वापसी की और मेदवेदेव को 6-3 से  मात देकर 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिया. बता दें, जोकोविच को 2021 में हुए  यूएस ओपन के फाइनल में मेदवेदेव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

24वां ग्रैंड स्लैम खिताब होने के साथ ही ये Novak Djokovic का चौथा US ओपन टाइटल भी है. उन्होंने इससे पहले 2011, 2015 और 2018 में यूएस ओपन खिताब अपने नाम किया था. जोकोविच ने 36वीं बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई जिसमे उन्हें 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था और उन्होंने  23 टाइटल को अपने नाम किया था. इस बार खेले गए 36वें मुकाबले को भी उन्होंने अपने नाम कर लिया है.

24 ग्रैंड स्लैम जीतने के साथ ही Novak Djokovic ओपन एरा में 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. जोकोविच इससे पहले सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम (मेंस और विमेंस सिंगल्स) जीतने के मामले में सेरेना विलियम्स की बराबरी पर थे. मार्गरेट कोर्ट भी कुल 24 ग्रैंड स्लैम जीती हैं, लेकिन उनमें से 13 ओपन एरा के शुरू होने से पहले अपने नाम की थी.टेनिस में 1968 में ओपन एरा की शुरुआत हुई थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + nineteen =