Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज विश्व जनसंख्या दिवस के परिप्रेक्ष्य में आयोजित जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल  निर्वाल जी के द्वारा जिला महिला चिकित्सालय के सभागार में किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि  विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष ११ जुलाई को मनाया जाता है यह एक अवसर है जो कि हमारे प्रजनन स्वास्थ्य के महत्व और पूरे जीवन को नियोजित करने हेतु प्रेरित करता है इसलिए  इस अवसर पर परिवार नियोजन को खुशहाली और समृद्धि के रूप में अपनाएं तथा जनसाधारण को सीमित परिवार के बारे में जागरूक बनाने के साथ-साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति प्रदान करने हेतु प्रेरित भी करें।इस अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निवाघ्ल जी के द्वारा नवयुगल दंपतियों को शगुन किट भी उपहार स्वरूप प्रदान की गई।
 इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि इस वर्ष जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की थीम ष् आजादी के अमृत महोत्सव में हम ले यह संकल्प —परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्पष् रखी गई है यह पखवाड़ा ११ जुलाई से २४ जुलाई के मध्य बनाया जाएगा जिसमें परिवार नियोजन के प्रति जन जागरूकता के साथ-साथ सेवा प्रदायगी भी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आभा आत्रे, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिव्या वर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर कमल कुमार,  डॉ आकाश त्यागी ,परिवार नियोजन कंसलटेंट खालिद, सनी सिंह, अंबिका सैनी भूपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =