वैश्विक

भारत-श्रीलंका के सुरक्षा और विकास एक दूसरे से जुड़े रहें: PM Narendra Modi

PM Narendra Modi ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) के साथ बैठक की. नई दिल्ली में पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में भी हिस्सा लिया.

पीएम नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की मौजूदगी में भारत और श्रीलंका के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. इनमें से एक समझौता श्रीलंका में तेज पेमेंट सिस्टम यूपीआई (UPI) की स्वीकृति के लिए नेटवर्क-टू-नेटवर्क समझौते के लिए है. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करता हूं. आज राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने अपने कार्यकाल का 1 साल पूरा किया है. इस पर मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘पिछला 1 साल श्रीलंका के लोगों के लिए चुनौतियों से भरा रहा है. एक निकटतम मित्र होने के नाते हमेशा की तरह हम इस संकट के काल में भी श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े रहे और जिस साहस के साथ उन्होंने इस चुनौतियों का सामना किया, मैं इसके लिए उनका अभिनंदन करता हूं.’

पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज हमने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अतंरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किए. हमारा मानना है कि भारत-श्रीलंका के सुरक्षा और विकास एक दूसरे से जुड़े रहें और इसलिए ये जरूरी है कि हम एक दूसरे की सुरक्षा और संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए साथ मिलकर काम करें.’

पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज हमने आर्थिक साझेदारी के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट अपनाया है. यह विजन दोनों देशों के लोगों के बीच समुद्री, वायु, ऊर्जा और लोगों से लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करना और पर्यटन, बिजली, व्यापार, उच्च शिक्षा और कौशल विकास में आपसी सहयोग को तेज करना है.

यह श्रीलंका के प्रति भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का दृष्टिकोण भी बनाता है.’ श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने ‘इस मौके पर कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद यह मेरी भारत की पहली यात्रा है. मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी कि उनके नेतृत्व में भारत जबरदस्त विकास कर रहा है.’

विक्रमसिंघे ने कहा कि ‘मैंने PM Narendra Modi  को श्रीलंका के सामने आने वाली चुनौतियों और हमारे द्वारा किए गए सुधारों से भी अवगत कराया है. मैंने उन्हें अर्थव्यवस्था में सुधार लाने की अपनी प्रतिबद्धता से भी अवगत कराया, जिससे सभी वर्गों को लाभ होगा… हमें अपनी अर्थव्यवस्था को विकास पथ पर ले जाने की जरूरत है.’

विक्रमसिंघे ने कहा कि ‘मैंने प्रधानमंत्री मोदी को उन असाधारण चुनौतियों से भी अवगत कराया है जो श्रीलंका ने पिछले वर्ष में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से अनुभव की हैं और इन चुनौतियों पर काबू पाने के लिए मैंने कई मोर्चों पर सुधार उपायों का नेतृत्व किया है. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =