Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भोपा: ठेकेदार के साथ मारपीट कर किया घायल

भोपा। आपसी विवाद मे कुछ लोगो ने ठेकेदार के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की।

जानकारी के अनुसार कस्बा भोपा निवासी चिनाई के ठेकेदार तौफीक पुत्र हबीब का कस्बा निवासी साजिद से पैसो के लेनदेन को लेकर आपसी विवाद चल रहा है।

जिस कारण पूर्व मे भी इन दोनो पक्षो के बीच आपसी कहासुनी हो चुकी है। बताया जाता है कि आज सुबह पैसो के लेनदेन के मामले मे इन दोनो के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई।

आरोप है कि साजिद ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर ठेकेदार तौफीक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया 

इस सम्बन्ध मे तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 18 =