वैश्विक

Andhra Pradesh: चोरी-छिपे पहली पत्नी की देख रहा था इंस्टाग्राम रील, काट डाला गुप्तांग

Andhra Pradesh  में 25 वर्षीय एक महिला ने कथित रूप से अपने पति का गुप्तांग काट डाला. उसका पति चोरी-छिपे अपनी पहली पत्नी की इंस्टाग्राम रील देख रहा था, जिसके बाद गुस्से से बौखलाई दूसरी बीवी ने आपा खो दिया और पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार के सदस्य कोटा आनंद बाबू नाम के व्यक्ति को पास के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा जीजीएच रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने बताया कि कटे हुए हिस्से पर टांके लगा दिए गए हैं, इसके बाद उसकी हालत स्थिर है.

जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय आनंद बाबू की पहली शादी लगभग छह साल पहले हुई थी. उनके और उनकी पहली पत्नी के बीच कई बार झगड़े होने के कारण वे अलग हो गए थे. इसके बाद उसने 25 साल की वरम्मा के साथ 4 साल पहले शादी कर ली थी.

ये दंपति मुप्पल्ला गांव में रहते हुए दिहाड़ी मजदूरी से अपना गुजारा करते हैं. शनिवार तड़के जब वरम्मा ने आनंद बाबू को पहली पत्नी के इंस्टाग्राम वीडियो देखते हुए देखा तो वह भड़क गई. इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. इसी बीच पत्नी ने आपा खो दिया और उसने पति के गुप्तांग पर ब्लेड से वार कर दिया.

इसके बाद आनंद बाबू जमीन पर गिरकर चिल्लाने लगा. उनके घर से शोर सुनकर स्थानीय लोग तुरंत वहां पहुंचे और आनंद को गंभीर रूप से खून से लथपथ देखकर हैरान हो गए. उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया. विजयवाड़ा अस्पताल में आनंद के मामले को देखने वाले डॉक्टरों ने कहा कि उनके गुप्तांग में गहरा घाव था. इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 7 =