उत्तर प्रदेश

Jhansi: जेल में बंद मुस्लिम युवक यूनुस ने बनाया मढिया महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार का नक्शा

Jhansi: कन्नौज जेल में बंद एक कैदी मोहम्मद यूनुस ने साल 2013 में जेल से ही एक चिट्ठी और एक नक्शा झांसी के विधायक रवि शर्मा को भेजा था. 20 सितंबर 2013 को लिखी इस चिट्ठी में उस कैदी ने विधायक रवि शर्मा से अपील की थी कि वह मढिया महादेव को अतिक्रमण मुक्त करवाएं.

कन्नौज जेल में बंद कैदी मोहम्मद यूनुस उर्फ बब्लू कमांडर द्वारा लिखी गई इस चिट्ठी को जेल प्रशासन ने 25 सितंबर 2013 को भारतीय डाक सेवा के माध्यम से झांसी के विधायक रवि शर्मा को भेज दिया था. चिट्ठी के साथ जो नक्शा मिला उसने रवि शर्मा और उनके साथ बैठे लोगों को हैरान कर दिया. मोहम्मद यूनुस ने अलग-अलग कागज के टुकड़ों को जोड़कर एक बड़ा कागज बनाया.

उसने उस कागज पर मढिया महादेव और उसके आसपास लगभग 4 किलोमीटर के क्षेत्रफल में जो भी चीजें आती हैं उन सबका नक्शा बनाया. बेहद बारीकी और सफाई से हर जगह को चिन्हित किया. उसने बताया कि कहां-कहां मंदिर थे, जिन पर अतिक्रमण कर लिया गया है. चौंकाने वाली बात तो यह भी थी कि चिट्ठी भेजने के कुछ समय बाद ही यूनुस की जेल में ही मृत्यु हो गई.

इस चिट्ठी को 10 साल हो गए हैं और अब मढिया महादेव मंदिर को कॉरिडोर के रूप में विकसित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है. इस कॉरिडोर को स्थापित करने में मोहम्मद यूनुस द्वारा भेजा गया नक्शा बहुत काम आएगा. झांसी के विधायक रवि शर्मा ने कहा कि जिस तरह से मोहम्मद यूनुस ने चिट्ठी और नक्शा भेजा उसने मुझे भावुक कर दिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =