Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल का स्वागत

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल ओर डीआईजी सहारनपुर उपेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हम महाराजा अग्रसेन के वंशज है। वैश्य समाज को भामाशाह कहा जाता है।

समाजहित में जितना काम वैश्य समाज ने कराया है इतना किसी भी अन्य जाति के लोगों ने नहीं कराया। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के लोग अपने समाज से कुरीतियों को हटाकर समाज के लोगों की सहायता करे साथ ही समाज का कोई भी वर्ग हो उसकी सहायता करने से पीछे नहीं रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके वह पुष्प अर्जित कर के की गई कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल व सीए अजय अग्रवाल व रीना अग्रवाल ने अतिथियों को फूल मालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने नगर के ११ वयोवृद्ध व वरिष्ठ वैश्य बुजुर्गों को वैश्य समाज का प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने वैश्य समाज का गुणगान किया। आज वैश्य समाज के कार्यक्रम में सहारनपुर डीआईजी के पधारने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल का स्वागत किया। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल भी उत्साहित नजर आए और जमकर वैश्य समाज की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि मैं बड़ासौभाग्यशाली हूं कि मैं आज इस कार्यक्रम में अपने वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। मुझे बड़ी सुखद अनुभूति हुई है कि मैं आज अपने परिवार के बीच में बैठा हूं और मुझे सम्मानित किया जा रहा है। वैश्य समाज सर्वापरि समाज है। वैश्य समाज भारत की तरक्की में सबसे अहम योगदान रखता है

 वैश्य समाज के युवा चाहे डॉक्टर हो इंजीनियरों हो आईपीएस हो आईएएस हो हर जगह अपना परचम लहराते हैं। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी वैश्य समाज के कार्यक्रम में पधारने पर डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल को सम्मानित किया

और उनकी जबरदस्त प्रशंसा की। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यापारी सुरेंद्र अग्रवाल, प्रमोद मित्तल , सीए अजय अग्रवाल,पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल , बीजेपी नेता संजय अग्रवाल, संजय गर्ग, मूलचंद सर्राफ, रेवतीनंदन सिंगल, सुनील अग्रवाल , विश्वदीप गोयल , रेनू गर्ग, रीना गोयल, अभिषेक अग्रवाल, अमित गर्ग, श्यामलाल दाल वाले सहित नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल भी मौजूद रही।

कोविड-१९ को देखते हुए इस महामारी से बचाव हेतु अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में नियमों का पालन करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 2 =