Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डाक विभाग मे 09 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पोस्टल सप्ताह का आयोजन

मुजफ्फरनगर। प्रवर अधीक्षक डाकघर,मुजफ्फरनगर मण्डल, वीर सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि डाक विभाग मे 09 अक्टूबर 2020 से 15 अक्टूबर 2020 तक पोस्टल सप्ताह का आयोजन किया गया।

जिसके तहत प्रतिदिन विभिन्न सेवाओं के प्रचार-प्रसार हेतु कैम्प व मेलों किया गया। जिसके अन्तर्गत 09 अक्टूबर 2020 को विश्व डाक दिवस, 10 अक्टूबर 2020 को बैंकिग दिवस,12 अक्टूबर 2020 पीएलआई दिवस,13 अक्टूबर 2020 फिले दिवस, 14 अक्टूबर 2020 को बी.डी.दिवस व 15 अक्टूबर 2020 को मेल मनाया गया।

एसएसपी वीर सिह ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान डाककर्मियो द्वारा घर घर जाकर बैंक खातो का भुगतान एईपीएस के द्वारा किये गये।

इसके अतिरिक्त दवाइयां व अन्य आवश्यक सामग्रियों का समय से वितरण किया गया।

मेल दिवस के अवसर पर आज मुजफ्फरनगर मण्डल में लॉक डाउन के दौरान एईपीसस/आईपीबीबी व अन्य डाक सेवाए जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + seventeen =