News
खबरें अब तक...

समाचार

खतौली में पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, परिजनों में मचा कोहरामKjath |
खतौली। कस्बे के बुढ़ाना रोड पर स्थित एक मकान में आज सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर उत्पीडन का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर कोतवाली मौहल्ला खालापार निवासी हाजी अब्दुल सलाम की लड़की खुशनुमा का निकाह १४ साल पहले बुढ़ाना रोड स्थित अब्दुल करीम के पुत्र फिरोज के साथ हुआ था। खुशनुमा के दो बच्चे महक और साकिर भी हैं। रविवार सुबह घर पर ही उसके पति ने खुशनुमा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। विवाहिता की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। विवाहिता की हत्या की सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने हत्यारे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं पंचनामा भर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार4 News 10 |
मुजफ्फरनगर। एक्सिस बैंक भसाना ब्रांच में अज्ञात द्वारा चोरी की घटना को कारित किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना बुढाना पर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग का अनावरण कर थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०३ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से ०३ तमंचे मय ०४ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ लोहे का गेंदाला(बेलचा), बैंक से चोरी किये गये-०२ किबोर्ड व ०८ प्रिंटर कार्टेज बरामद किया।

 

सीओ सिटी को व्यापारियों के साथ बढ़ रही अपराधिक घटनाओं से अवगत करायाVyapr 1 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी से मिला एवं उनके साथ बैठक का आयोजन कर उनको व्यापारियों के साथ बढ़ रही अपराधिक घटनाओं से अवगत कराया गया। सी ओ सिटी श्री राजेश कुमार द्विवेदी द्वारा भी व्यापारियों को अपराधिक घटनाओं से बचने के लिए जरूरी बातें बताई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं पदाधिकारियों द्वारा सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी जी को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में संगठन के सरदार बलविंदर सिंह, प्रवीण जैन, पवन वर्मा, शिव कुमार सिंघल,विजय कुच्छल, उदित किंगर, भानु प्रताप, विकास मल्होत्रा, निश्चिंत मित्तल, कार्तिक गोयल, पवन अग्रवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

चोरों ने घर में किया हाथ साफ6 News 12 |
मीरापुर। देर रात घर मे घुसे अज्ञात चोरो ने घर मे रखा सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कासमपुर मे बीती देर रात दो घरो मे घुसे अज्ञात चोरो ने घर मे रखा सामान,नकदी व जेवरात आदि चोरी कर लिए। आज सुबह सोकर उठे परिजनो ने जब देखा कि घर का सामान बिखरा पडा है। तो उनके होश फाख्ता हो गए। दो घरो मे चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।

 

 

सपाईयों ने जनपद की समस्याओं के बारे में अवगत कराया8 News 9 |
मुजफ्फरनगर। सपा प्रतिनिधि मण्डल ने राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा से मुलाकात कर उन्हे प्रदेश मे व्यापारियो की समस्याओ से अवगत कराते हुए जनपद के किसानो की आत्महत्या व लाचारी के बारे मे भी जानकारी दी।
समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा से लखनउ स्थित उनके आवास पर मिला। जिसमें जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश मे जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। जब से व्यापारियों के साथ लूट,अपहरण, डकैती की घटनाए बढी हैं। जिसकी पूर्ण घटनाओं की जानकारी अभिषेक मिश्रा को दी गयी। जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ ने किसान मजदूर के उत्पीडन के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी देते हुए जनपद के किसानो की आत्महत्या व लाचारी के बारे मे जानकारी दी। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव निधिश राज गर्ग ने बताया कि जनपद मुजफ्फनगर से कई व्यापारी पलायन कर गये हैं और सत्ता पक्ष के नेता मौन धारण कियि हुए हैं। पूर्व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप राणा ने मिल मालिको की हठार्मिता के चलते किसानो का भुगतान नही हो पा रहा है और किसान आन्दोलन को दबाने के लिए सरकार पुलिस का इस्तेमाल करते हुए लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाने का काम कर रहे हैं। अभिषेक मिश्रा ने सभी पत्रों को गहनता से पढने के उपरान्त आश्वस्त यिका कि इन बातों को विधानसभा व लोकसभा मे पार्टी उठायेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का इन पत्रों से अवगत करा दिया जायेगा और व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल जल्द समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलवाने का काम किया जायेगा। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष व्यापार सभा राहुल वर्मा ने किया।

बहन-बेटियों के साथ छेडछाड की तो मनचलों की खैर नही9 News 11 |
मुज़फ्फरनगर। जनपद में अब तक बहन-बेटियों के साथ छेडछाड की तो मनचलों की खैर नही। पुलिस लाईन में आज महिलाओं व बेटियों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वह ऐसे मनचलों को सबक सिखा सके।
महिलाओं की सुरक्षा हेतु आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रो से महिलाओं/बालिकाओं एवं पुलिस लाईन्स में नियुक्त महिला आरक्षीयों और पुलिस लाईन व थानों पर निवास कर रहे अधिकारी/कर्मचारीगण के बच्चो एवं महिलाओं को रिजर्व पुलिस लाईन्स ग्राउण्ड में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उन्हे दूसरों से अपने आप को बचाने एवं अन्य की सुरक्षा हेतु जूडों-करांटे, सामने वाले के वार से बचने के तरीके आदि सिखाये गये। जनपद पुलिस द्वारा सभी जनपदवासियों से नारी सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति में अपना सहयोग प्रदान किए जाने की अपील की गई है।

 

तीन को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर तीन को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त मुस्ताक हुसैन पुत्र मुजफ्फर हुसैन निवासी 75 ब्रहमपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर को तहसील वाली गली मेरठ रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 22 पव्वे देशी शराब तोफा मार्का को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर उ0नि0 ओमकार सिंह द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र इ्रनाम निवासी कस्बा मोरना थाना भोपा जनपद मु0नगर को कस्बा मोरना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर शराब खाम को बरामद किया गया।वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 अजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त आकिब पुत्र महबूब निवासी ग्राम पलडी थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को ग्राम पलडी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 30 लीटर कचची शराब भरी 01 केन को बरामद किया गया।

पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना मन्सुरपुर पर उ0नि0 गुरवचन सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सलीम पुत्र सुलेमान निवासी रेल पार कस्बा व थाना शामली जनपद शामली को जडोदा बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर उ0नि0 योगेन्द्र पवॉर द्वारा वॉछित अभियुक्त मोहनलाल पुत्र अमरसिंह निवासी ग्राम जोली थाना भोपा जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना बुढाना पर प्र0नि0 मगनवीर सिंह गिल द्वारा वांछित अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र. लाला निवासी ग्राम कमरूदीन शेरपुर थाना बुढाना जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर उ0नि0 ब्रहमजीत सिंह द्वारा अभि0 आमिर पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम रसुलपुर दभेडी थाना बुढाना जनपद मु0नगर को ग्राम बसई मोड से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।
ककरौली। थाना ककरौली पर उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त अजीम पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम रायपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड को दरियापुर मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 205 ग्राम स्मैक को बरामद किया गया।

जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने पश्चिमी उ० प्र० अलग प्रदेश बने को लेकर एस डी डिग्री कालेज प्रांगण मे जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगो को जागरूक किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाने हेतु आगे की रणनीति बनाई गयी वर्कशॉप में पश्चिमांचल के २१ जिलों में को मिलाकर अलग प्रदेश बनाने की माँग सरकार से की गयी कोविड १९ के नियमों का ध्यान रखते हुये वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने बताया गया कि पश्चिमांचल लगभग ७२त्न रिवैन्यू लखनऊ को एकत्रित करके देता है लेकिन बदले में पश्चिमांचल को मात्र-१८त्न मिलता है।राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर ने बताया आज पश्चिमांचल को संसार का सबसे महँगा न्याय मिलता है पश्चिमांचल के जिलों से इलाहाबाद की दूरी ८५० किमी० पडती है उन्ह़ने बताया कि इस समय प्रदेश में १५ यूनिवर्सिटी है जिसमें से पश्चिमांचल को मात्र-३ यूनिवर्सिटी ही मिली है यही हाल मेडिकल कालेज का भी है ३० राजकीय मेडिकल कालेज में से मात्र-३ मेडिकल कॉलेज ही पश्चिमांचल मिले हैं यही नही उ०प्र० में दो ्रएम्स बनाये गये वो भी दोनो पूर्वी उ०प्र० में बना दिये पश्चिमांचल के लोगों के साथ यह भेदभाव अब असहनीय है। कार्यशाला का संचालन करते हुऐ एस सी शर्मा ने बताया कि आज पश्चिमांचल के हिस्से की छोटी से बडी नौकरियों में पश्चिमांचल के युवाओं की भागेदारी नगण्य है नौकरियों में यह भेदभाव पश्चिमांचल के युवाओं को क्रांति करने के लिए मजबूर कर सकता है ।उन्होने कि उत्तर प्रदेश को चार राज्यो मे बाटने की मांग सर्वप्रथम संविधान रचयिता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी ने की थी। उसके बाद पूर्वप्रधानमन्त्री स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह जी ने इस माग की पैरवी करते हुए कहा था विकास के लिए उत्तर प्रदेश को चार राज्यो मे बाट देना आवश्यक है।सन २०१२ मे उत्तर प्रदेश को चार राज्यो मे बाटने का प्रस्ताव तत्कालीन मुख्यमन्त्री बहन कुमारी मायावती जी ने केन्द्र सरकार को भेजा था जो अभी तक लम्बित है।कार्यशाला मे रमेश चन्द गुप्ता सहन्सरपाल,जयसिंह,संजीव बालियान,कुलदीप कुकरेजा,राजकुमार वालिया,हरपाल पेशकार,रमेश आढती,कुंवरपाल सिंह पुण्डीर आदि ने भाग लिया।

 

कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। अनुपमा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वरिष्ठ लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉक्टर पराग कांबोज के प्रेमपुरी स्थित अस्पताल में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें ३ मरीजों का लॉटरी के माध्यम से लकी ड्रा ऑपरेशन के लिए निकाला गया। लकी ड्रा मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान द्वारा निकाला गया आज का लकी ड्रा जानीस्ता नामक मरीज का नाम निकलने पर उसका पूर्णतया ऑपरेशन निशुल्क डॉ० पराग कंबोज के द्वारा करना सुनिश्चित हुआ। डॉ पराग कांबोज के अस्पताल में प्रत्येक रविवार को जरूरतमंद मरीजों का लाटरी के माध्यम से लकी ड्रा निकालकर एक मरीज का ऑपरेशन किया जाएगा इस अवसर पर (महामंत्री) संजय गुप्ता (कोषाध्यक्ष) सतीश तायल (सदस्य व्यापार कल्याण बोर्ड) सचिन त्यागी (राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल) अरुण प्रताप सिंह, संदीप भारद्वाज जी, कुलदीप शर्मा जी, अमित, जॉनी, आशीष, सोनू, दीपा, नीना ,दीपक, कुलदीप, हुकुमचंद, सुमित आदि उपस्थित रहे।

 

योग के बारे में जानकारी दी10 News 8 |
मुजफ्फरनगर। योगः कर्मशु कौशलम् अर्थात अपने कार्य को कुशलता पूर्वक करना ही योग है। योग हमें यही शिक्षा देता है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में संचालित निःशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में संस्थान के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने नैपूण्य कक्षा में दिए। उन्होंने बताया कि योग हमें किसी भी कार्य को करने की कुशलता प्रदान करता है।एक योगी व्यक्ति समय के सही प्रबंधन के द्वारा अपने जीवन को ठीक प्रकार से व्यतीत करना सीख जाता है जिससे उसको जीवन का समस्त सुख प्राप्त होता है और वह मनुष्य जीवन के लक्ष्य धर्म, अर्थ,काम व मोक्ष को आसानी से प्राप्त कर लेता है। उन्होंने कहा कि किसी भी आसन को धीरे-धीरे करने तथा आसन की पूर्ण स्थिति में उचित समय तक रूकने पर ही साधक को आसन का पूरा- पूरा लाभ लाभ मिलता है। पूर्व जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने कहा कि उच्च कोटि की साधना केंद्र लिए आसनो की संख्या अधिक होने की बजाय उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। नवनिर्वाचित जिला प्रधान राजसिह पुण्डीर ने कहा कि भारतीय योग संस्थान के सभी योग साधना केंद्रो पर समय -समय पर साधक एवं साधिकाओं के आसनो व प्राणायाम में गुणवत्ता लाने के लिए दक्षता कक्षाओ का आयोजन किया जाता है।साधक एवं साधिकाएं यदि आसन और प्राणायाम ठीक से नही कर पाएँगे तो उनको अपेक्षित लाभ नहीं होगा। इस अवसर पर सत्यवीर सिंह पंवार,वीर सिंह,क्षेत्रीय प्रधान श्री राजीव रघुवंशी,केंद्र प्रमुख नीरज बंसल,राजपाल,राजकिशोर,योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य,श्रीमती अनीता चौधरी,पूनम वर्मा ,महिमा,कामेश मलिक ,मुनेश मान आदि साधक एवं साधिकाओं ने भाग लिया।

 

पोस्टल सप्ताह का आयोजनPost |
मुजफ्फरनगर। प्रवर अधीक्षक डाकघर,मुजफ्फरनगर मण्डल, वीर सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि डाक विभाग मे 09 अक्टूबर 2020 से 15 अक्टूबर 2020 तक पोस्टल सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रतिदिन विभिन्न सेवाओं के प्रचार-प्रसार हेतु कैम्प व मेलों किया गया। जिसके अन्तर्गत 09 अक्टूबर 2020 को विश्व डाक दिवस, 10 अक्टूबर 2020 को बैंकिग दिवस,12 अक्टूबर 2020 पीएलआई दिवस,13 अक्टूबर 2020 फिले दिवस, 14 अक्टूबर 2020 को बी.डी.दिवस व 15 अक्टूबर 2020 को मेल मनाया गया। एसएसपी वीर सिह ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान डाककर्मियो द्वारा घर घर जाकर बैंक खातो का भुगतान एईपीएस के द्वारा किये गये। इसके अतिरिक्त दवाइयां व अन्य आवश्यक सामग्रियों का समय से वितरण किया गया। मेल दिवस के अवसर पर आज मुजफ्फरनगर मण्डल में लॉक डाउन के दौरान एईपीसस/आईपीबीबी व अन्य डाक सेवाए जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित किया गया।

 

 

खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया11 News 5 |
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज अधिकारिक रूप से क्रिकेट की गतिविधियां ८ महीने के बाद अंडर १४ के ट्रायल से शुरू हो गयी। मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर १४ के ट्रायल में आज ९० पंजीकृत खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
अलमासपुर में मैग क्रिकेट ग्राउंड में हुए ट्रायल के बाद मुज़फ्फर नगर से २४ और शामली जनपद से ४ खिलाड़ी चयनित किये गए। मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विकास राठी ने बताया कि मुजफ्फरनगर से चयनित १४ बल्लेबाजों में नमन डागर, वियान राणा, पृथ्वी त्यागी,शुएब अली,रोहित शर्मा,आरव श्रृंगी, भुवनेश कुमार,अधिराज सिंह,लविश त्यागी, शरद कुमार,आयुष राठी, विराज राठी, रजत कुमार,ओर शालीन चौहान शामिल है।१० चयनित गेंदबाजों में आतिफ राणा,शुएब ,प्रतिष्ठा प्रताप सिंह,अदित कुमार,प्रिंस कुमार,उज्जवल कुमार,ऋषभ उपाध्याय, ऋषभ गौर, अभिनव पाल और अभिजीत धामा शामिल है। शामली से चुने हुए ४ खिलाड़ियों में आर्यन देओल और अंशीत कुमार,( दोनो स्पिनर) तथा सागर सैनी, प्रिंस लांबा,( दोनो बल्लेबाज)शामिल है। चयन ट्रायल पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अपैक्स काउंसिल मेंबर मंनोज पुंडीर, चयनकर्ता रोहन त्यागी,कुमार गौरव सिद्धार्थ, अरशद और मनीष त्यागी भी उपस्थित रहे। कोरोनॉ के कारण एहतियात बरतते हुए सभी खिलाड़ियों और अभिभवकों को सैनिटाइज करके और तापमान लेने के बाद ही मैदान में प्रवेश दिया गया।

 

कूड़ा जलाने वालों की खैर नहीं, पालिका करेंगी निगरानी
मुजफ्फरनगर। शहर में कूड़ा जलाकर वायु प्रदूषण करने वालों की अब खैर नहीं है। नगर पालिका ऐसे लोगों की निगरानी करेंगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूलेगी। डीएम के आदेश पर नगर पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने दो समिति बनाई है। इन समितियों का अध्यक्ष मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षण को बनाया गया है। दोनों समिति शहरी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कूड़ा जलाने वालों पर कडी कार्रवाई करेंगी।
एनजीटी के आदेशों की उड़ रही धज्जियां और शहर में बढ रहे वायु प्रदूषण को लेकर डीएम काफी नाराज है। वायु प्रदूषण को लेकर शहर में सांस लेने भी मुश्किल बना हुआ है। पिछले चार दिनों से बढते वायु प्रदूषण को लेकर लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने शहर में कूडा जलाकर वायु प्रदूषण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश नगर पालिका ईओ को दिए है। ईओ ने शहरी क्षेत्र में कूडा जलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षण राजीव कुमार की अध्यक्षता में दो समिति बनाई है। पहली समिति में सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर, कर निरीक्षक अमरजीत और दूसरी समिति में सफाई निरीक्षण उमाकांत शर्मा, कर निरीक्षक विजय कुमार शहरी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कूडा जलाने वालों पर कार्रवाई करेंगे। ईओ ने बताया कि कूडा जलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15097 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − one =