Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कूड़ा जलाने वालों की खैर नहीं, पालिका करेंगी निगरानी

मुजफ्फरनगर। शहर में कूड़ा जलाकर वायु प्रदूषण करने वालों की अब खैर नहीं है। नगर पालिका ऐसे लोगों की निगरानी करेंगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूलेगी।

डीएम के आदेश पर नगर पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने दो समिति बनाई है। इन समितियों का अध्यक्ष मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षण को बनाया गया है।

दोनों समिति शहरी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कूड़ा जलाने वालों पर कडी कार्रवाई करेंगी।एनजीटी के आदेशों की उड़ रही धज्जियां और शहर में बढ रहे वायु प्रदूषण को लेकर डीएम काफी नाराज है। वायु प्रदूषण को लेकर शहर में सांस लेने भी मुश्किल बना हुआ है।

पिछले चार दिनों से बढते वायु प्रदूषण को लेकर लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने शहर में कूडा जलाकर वायु प्रदूषण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश नगर पालिका ईओ को दिए है।

ईओ ने शहरी क्षेत्र में कूडा जलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षण राजीव कुमार की अध्यक्षता में दो समिति बनाई है।

पहली समिति में सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर, कर निरीक्षक अमरजीत और दूसरी समिति में सफाई निरीक्षण उमाकांत शर्मा, कर निरीक्षक विजय कुमार शहरी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कूडा जलाने वालों पर कार्रवाई करेंगे।

ईओ ने बताया कि कूडा जलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =