Muzaffarnagar News: मंसूरपुर पुलिस को मिली सफलताः हत्यारों को किया गिरफ्तार
मंसूरपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०२ हत्यारे अभियुक्तों को किया गिरफ्तार जिसके कब्जे से स्पलैण्डर मोटर साईकिल व आलाकत्ल बेस बॉल बैट बरामद किया पूछताछ में पता चला कि बेइज्जती का बदला लेने के लिए दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी ससुर की हत्या।
जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खतौली डा० रविशंकर एवं प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी थाना मंसूरपुर के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०२ हत्याभियुक्तो को सिखेडा रोड पर बने मदरसे के सामने से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ स्पलैण्डर मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२ बीपी १२७३ व निशादेही से घटना में प्रयुक्त ०१ बेस बॉल बैट बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। २५ जुलाई को वादी श्री अमन राठी पुत्र पंकज राठी निवासी ग्राम दूधाहेडी थाना मन्सूरपुर मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर थाना मन्सूरपुर पुलिस को अवगत कराया कि उनके पिता पंकज अपने घर सोये थे परन्तु सुबह अनका शव खाट पर मिला, अज्ञात द्वारा उनकी हत्या कर दी गयी है।
इस सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियोग के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०२ हत्यारे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा आलाकत्ल बेस बॉल बेट सहित अन्य सामान बरामद किये गये। मृतक पंकज की पुत्री प्रिया की शादी अभियुक्त अंकुर कुमार पुत्र पुष्कर सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना सिखेडा के साथ हुयी थी। प्रिया द्वारा अंकुर की शिकायत अपने पिता से करने पर पंकज उपरोक्त द्वारा अपने परिवार के साथ अभियुक्त अंकुर के घरवालो के साथ कहासुनी व हाथापाई की गयी थी
जिससे अभियुक्त अंकुर उपरोक्त को अपनी बेइज्जती महसूस हुई और बदला लेने के उद्देश्य से अंकुर द्वारा अपने साथी हिमांशु पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना सिखेडा के साथ मिलकर दिनांक २४/२५ जुलाई की रात्रि को पंकज की बेस बॉल बैट से हत्या कर दी गयी थी। जिसके कब्जे से ०१ स्पलैण्डर मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२ बीपी १२७३, ०१ बेस बॉल बैट बरामद (घटना में प्रयुक्त), घटना कारित करते समय अभियुक्तगण द्वारा पहने हुए कपडे, जिनपर रक्त लगा है। गिरफ्तार अभियुक्तगण अंकुर कुमार पुत्र पुष्कर सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना सिखेडा, हिमांशु पुत्र नेपाल सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० महेन्द्र कुमार गौतम, उ०नि० युनूस खॉन, नरेश शर्मा, है०का० अनित चौधरी थाना मंसूरपुर शामिल रहे।

