उत्तर प्रदेश

बहुबलि विधायक व पुत्र और भतीजे पर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप

भदोही। भदोही जिले के ज्ञानपुर से विधायक और बाहुबली विजय मिश्र की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विधायक विजय मिश्र पर गोपीगंज थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही उनके पुत्र और भतीजे के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा, उनके पुत्र विष्णु मिश्रा और भतीजे विकास मिश्रा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह नृतकी और गायन का काम करती है। विधायक अक्सर उसे कार्यक्रम में बुलाते थे। 2014 में उन्होंने पीड़िता को भदोही जिले के धनापुर में गाने के बहाने बुलाया और वहां मानसिक रूप से शारीरिक उत्पीड़न किया।

उन्होंने कई बार अपने कार्यक्रम में बुलाया था, और उसे डर की वजह से जाना पड़ता था। पीड़िता का आरोप है कि विधायक ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी थी।

वह 2016 में डर के कारण मुंबई चली गई। जब उसे पता चला कि विधायक सहित उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। उसके बाद वह आई और गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

विधायक सहित उनके पुत्र और भतीजे खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर महिला को डॉक्टरी प्रशिक्षण के लिए गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, लेकिन वहां महिला डॉक्टर के न होने पर जिला अस्पताल के लिए भेजा गया।

पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 8 =